{"_id":"5cbfcc71bdec2213e76c4819","slug":"earthquake-with-a-magnitude-of-4-8-on-richter-scale-hit-kathmandu-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल के बाद अब भूकंप से कांपा नेपाल, अलर्ट पर आपातकालीन सेवाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अरुणाचल के बाद अब भूकंप से कांपा नेपाल, अलर्ट पर आपातकालीन सेवाएं
Wed, 24 Apr 2019 08:37 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में देर रात 1.45 बजे आए भूकंप से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर नेपाल में आए ताजा झटकों ने लोगों को हिलाकर रख दिया।यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप की जानकारी मिलने के बाद नेपाल की आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल की नेशनल इमर्जेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि सुबह 6.29 और 6.40 पर धादिंग जिले में दो भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इन दोनों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमश: 5.2 और 4.3 मापी गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ मिली सूचना के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह भूकंप अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग में देर रात 1.45 बजे आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। हालांकि इस भूकंप के झटके से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक सामने नहीं आई है।
इससे पहले 9 अप्रैल की सुबह नेपाल के प्रदेश नंबर सात के तीन जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप से किसी भी तरह नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप मापक केंद्र सुरखेत के अनुसार, सुबह 8:37 बजे बैतड़ी, दार्चूला और बझांग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
सुरखेत के प्राविधिक सहायक तीर्थराज दहाल ने बताया था कि भूकंप का केंद्र बिंदु बैतड़ी और दार्चुला सीमा के पास था। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई।

National Emergency Operation Centre, Nepal: Earthquakes with magnitudes of 5.2 and 4.3 hit Naubise in Dhading District at 6:29 AM and 6:40 AM respectively, today. #Nepal
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 24, 2019