फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake tremors in Tibet with intensity of 4.3 on Richter scale World News update in hindi

Earthquake: तिब्बत में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई तीव्रता

Tue, 05 Dec 2023 02:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्सिजांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, क्सिजांग Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Dec 2023 02:27 AM IST
सार

तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत के जिजांग में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है। सोमवार देर रात 12.34 बजे भूकंप आया है, जिसकी गहराई 102 किलोमीटर है। 

विज्ञापन
Earthquake tremors in Tibet with intensity of 4.3 on Richter scale World News update in hindi
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तिब्बत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तिब्बत के जिजांग में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 आंकी गई है। सोमवार देर रात 12.34 बजे भूकंप आया है, जिसकी गहराई 102 किलोमीटर है। 

विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी राजदूत पर लगा क्यूबा के लिए जासूसी का आरोप
बोलिविया में अमेरिका के राजदूत रहे मैनुअल रोका पर न्याय विभाग ने क्यूबा के लिए जासूसी का आरोप लगाया है।
विभाग की ओर से सार्वजनिक किए गए पत्रों से पता चलता है कि 1981 से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रोका ने क्यूबा के गुप्तचर विभाग के एजेंटों से मुलाकात की। अमेरिकी सरकार को यात्राओं व संपर्कों की गलत सूचनाएं दीं।  

विज्ञापन

 
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट, 11 पर्वतारोहियों की मौत  
इंडोनेशिया के माउंट मरापी में ज्वालामुखी विस्फोट में 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। सोमवार को उनके शव बरामद हुए। कम से कम 12 अन्य लापता हैं। वेस्ट सुमात्रा के अगम प्रांत में रविवार को अचानक विस्फोट से आसमान में 3 किमी तक राख की मोटी परत छा गई और राख के बादल कई किमी तक फैल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को 75 पर्वतारोहियों ने 2,900 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ाई शुरू की और फंस गए। बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से आठ को भर्ती कराया गया। वेस्ट सुमात्रा की खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख अब्दुल मलिक ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है।  
 
भारतवंशी देव ने ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर के रूप में शपथ ली
ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स लिबरल सीनेट की दौड़ में जीत के बाद भारतीय मूल के देव शर्मा ने सोमवार को सीनेटर के रूप में शपथ ली। उन्होंने 2022 के चुनाव में अपनी हार तक वेंटवर्थ की सिडनी सीट का प्रतिनिधित्व किया। मौजूदा चुनाव में उन्होंने पूर्व मंत्री एंड्रयू कॉन्स्टेंस को हराया। कैनबरा टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 47 वर्षीय देव शर्मा पूर्व विदेश मंत्री मारिस पायने की जगह लेंगे।  

पाक में भारतीय परिवार को लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
पाकिस्तान पुलिस ने भारतीय सिख परिवार से 2.50 लाख भारतीय रुपये, 1.50 लाख पाकिस्तानी रुपये तथा आभूषण लूटने वाले गिरोह के सरगना अहमद रजा को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के गिरोह ने भारतीय सिख कंवलजीत सिंह व उनके परिजनों के साथ 29 नवंबर को लाहौर के गुलबर्ग क्षेत्र स्थित लिबर्टी मार्केट से लूटपाट की थी। भारतीय सिख परिवार यहां गुरु नानक देव की जयंती उत्सव में शामिल होने के लिए गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।  

ऑक्सफोर्ड प्रेस ने आठ शब्दों में   से रिज को चुना 2023 का शब्द
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने सोमवार को साल के शब्द की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल रिज को साल का शब्द चुना गया है। रिज का अर्थ अपनी शैली या किसी अन्य तरीके से रोमांटिक या यौन साथी को आकर्षित करने की क्षमता है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक व्युत्पत्ति के लिहाज से देखें, तो रिज शब्द करिश्मा का संक्षिप्ति रूप है, जो शब्द के मध्य भाग से लिया गया है। इस शब्द को शॉर्टलिस्ट किए गए आठ शब्दों में से चुना गया है।  

तंजानिया में बाढ़ और भूस्खलन से 47 की मौत, 85 घायल
अफ्रीकी देश तंजानिया में मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 47 लोगों की जान चली गई है। इस दौरान हुए हादसों में 85 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मनयारा क्षेत्र में हनांग पहाड़ियों पर भूस्खलन के कारण फंसे लोगों को बचाने और मलबे से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।  

कनाडा में गंभीर हमले में भारतीय मूल के चार नागरिकों की तलाश
कनाडाई अधिकारियों ने सितंबर में ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में हुए एक गंभीर हमले को लेकर भारतवंशी आफताब गिल (22), हरमनदीप सिंह (22), जतिंदर सिंह (25) और सतनाम सिंह (30) का पता लगाने के लिए सार्वजनिक मदद मांगी है। पीड़ित की पहचान नहीं बताई गई है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed