{"_id":"5fc0e3e98ebc3e9bb925ad00","slug":"earthquake-tremors-felt-in-turkey-no-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं
Fri, 27 Nov 2020 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी तुर्की के मालट्या प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 थी। भूकंप आने के बाद लोग दहशत में सड़कों पर आ गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन निदेशालय ने बताया कि भूकंप का केंद्र पुटुरगे शहर में केंद्रित था और यह स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर आया। मालट्या के गवर्नर आयदिन बारस ने सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु को बताया कि उनके कार्यालय को किसी तरह के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
एजेंसी ने अपनी खबर में बताया कि भूकंप आने पर कई लोग दहशत में अपने घरों या कार्यस्थलों के बाहर निकल आए। गौरतलब है कि 1999 में तुर्की के उत्तरपश्चिम क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप में 17 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन