फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake tremors are not stopping in Myanmar earth shook with 4 magnitude ground shook in northern Chile too

Earthquake: म्यांमार नहीं थम रहे भूकंप के झटके, आज 3.9 तीव्रता से कांपी धरती; उत्तरी चिली में भी हिली जमीन

Fri, 18 Apr 2025 08:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Apr 2025 08:38 AM IST
सार

म्यांमार के 28 मार्च को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से लगातार धरती कांप रही है। आए दिन ही यहां भूकंप के झटके लग रहे हैं। यह ऐसे समय हो रहा है, जब देश 20 दिन पहले मध्य क्षेत्र में आए 7.7 तीव्रता के बड़े भूकंप की तबाही से जूझ रहा है। आज भी राहत व बचाव कार्य जारी है। लापता लोगों की तलाश जारी है। कई जगह मलबा फैला हुआ है।

विज्ञापन
Earthquake tremors are not stopping in Myanmar earth shook with 4 magnitude ground shook in northern Chile too
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्यांमार में लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। आज यानी शुक्रवार को भी भूकंप का हल्का झटका लगा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के एक बयान में बताया कि म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इसे आफ्टरशॉक के लिए अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया। 'एक्स' पर एक पोस्ट में एनसीएस ने कहा, 'रिक्टर पैमाने पर तीव्रता: 3.9, दिनांक: 18 अप्रैल 2025, समय: 02:57:43 आईएसटी, गहराई: 10 किमी, स्थान: म्यांमार।' इस बीच चिली में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि गुरुवार को उत्तरी चिली में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 178 किलोमीटर (110.6 मील) की गहराई पर था।

विज्ञापन


मरने वालों की संख्या 4000 करीब, 5000 से ज्यादा लोग घायल
28 मार्च के भूकंप के बाद आए सैकड़ों झटकों में से इस भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।  म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जॉ मिन टुन के मुताबिक, शुक्रवार तक 28 मार्च के भूकंप में मरने वालों की संख्या 3,649 थी, जबकि 5,018 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


मौजूदा मानवीय संकट और भी बदतर हुआ
संयुक्त राष्ट्र ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि 28 मार्च को आए भूकंप से होने वाली क्षति म्यांमार में मौजूदा मानवीय संकट को और भी बदतर बना देगी। म्यांमार फिलहाल गृहयुद्ध से जूझ रहा है। इस वजह से पहले ही 30 लाख से अधिक लोग यहां से विस्थापित हो चुके हैं। भूकंप ने कृषि उत्पादन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई चिकित्सा सुविधाओं के क्षतिग्रस्त या नष्ट होने से म्यांमार में स्वास्थ्य आपातकाल के हालात बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed