फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   earthquake rocks Turkey Syria again over magnitude 6 Latest News Update

Earthquake: तुर्किये-सीरिया में फिर महसूस किए गए 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, छह लोगों की मौत, 294 घायल

Tue, 21 Feb 2023 05:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Feb 2023 05:48 AM IST
सार

विनाशकारी भूकंप के दो सप्ताह के भीतर एक बार फिर तुर्किये और सीरिया की धरती हिली है। तुर्किये-सीरिया के सीमा क्षेत्र में सोमवार को 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हताय में ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।

विज्ञापन
earthquake rocks Turkey Syria again over magnitude 6 Latest News Update
turkey earthquake - फोटो : ANI

विस्तार

तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू (Suleyman Soylu) ने कहा कि ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं। भूकंप के झटके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए और हर तरफ अफरा तफरी का माहौल दिखा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ताजा भूकंप के झटकों से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


लेबनान के बेरूत में भी महसूस किए गए झटके
तुर्किये की अनादोलू समाचार एजेंसी के मुताबिक, हताय प्रांत में आए 6.4 और 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भी महसूस किया गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्किये-सीरिया सीमा पर आए भूकंप के बाद अलेप्पो में इमारत का हिस्सा गिरने से छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


तुर्किये की आपदा एजेंसी ने बताया कि डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट प्रेसीडेंसी (एएफएडी) के हवाले से बताया गया कि हताय में स्थानीय समयानुसार रात करीब 20.04 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.4 थी, जबकि तीन मिनट बाद 5.8 की तीव्रता का दूसरे भूकंप आया, जिसका केंद्र हताय के समनदाग में था। एएफएडी ने समुद्र के स्तर में वृद्धि के जोखिम को देखते हुए एहतियात के तौर पर नागरिकों से तटीय क्षेत्रों पर जाने से बचने का आग्रह करते हुए चेतावनी जारी की है, क्योंकि समुद्र का जल स्तर 50 सेंटीमीटर (1.6 फीट) तक बढ़ सकता है। तुर्किये के उपराष्ट्रपति फुअत ओकटे (Fuat Oktay) ने क्षेत्र के नागरिकों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इससे पहले तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में एक बार फिर आए इस झटके ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।


भारत ने तुर्किये-सीरिया की मदद के लिए बचाव दल भेजा था। दल बचाव अभियान पूरा कर वापस लौटी चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उनसे मुलाकात भी की और बातचीत की। भारत ने तुर्किये और सीरिया में मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया था। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की अंतिम टीम तुर्किये से लौट चुकी है। बागची ने ट्वीट किया कि ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये भेजी गई एनडीआरएफ की अंतिम टीम लौट आई है। 151 जवानों और डॉग स्क्वॉयड की तीन टीमों ने भूकंप प्रभावित तुर्किये की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed