फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of Magnitude nearly 7 Occurred Fayzabad Afghanistan Murghob Tajikistan Tremors latest news update

Earthquake: तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप, PM मोदी ने ली हालात की जानकारी, मदद के लिए समन्वय कर रहा भारत

Thu, 23 Feb 2023 06:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Feb 2023 06:13 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजिकिस्तान में भूंकप के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। वे ताजिकिस्तान में भूकंप के प्रभाव से संबंधित घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Earthquake of Magnitude nearly 7 Occurred Fayzabad Afghanistan Murghob Tajikistan Tremors latest news update
Earthquake - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई। भूकंप सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन




पीएम मोदी ने ली जानकारी
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताजिकिस्तान में भूंकप के बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली है। वे ताजिकिस्तान में भूकंप के प्रभाव से संबंधित घटनाक्रमों की निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि भारत ताजिकिस्तान के अधिकारियों के संपर्क में है और भारत सरकार के संबंधित निकाय किसी भी आवश्यक सहायता के लिए निकटता से समन्वय कर रहे हैं। 
विज्ञापन


21 फरवरी को तुर्किये में गई थी छह जानें
इससे पहले 21 फरवरी को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी हताय प्रांत में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंताक्या शहर था। तुर्किये के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू (Suleyman Soylu) ने बताया कि ताजा भूकंप में छह लोगों की मौत हुई है और 294 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह फरवरी को भूकंप ने मचाई थी तबाही
तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। 

भारत ने चलाया था ‘ऑपरेशन दोस्त’
भारत ने तुर्किये-सीरिया की मदद के लिए बचाव दल भेजा था। दल बचाव अभियान पूरा कर वापस लौटी चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उनसे मुलाकात भी की और बातचीत की। भारत ने तुर्किये और सीरिया में मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया था। 


जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर  कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed