फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake of magnitude 6 strikes at Sichuan province in China

चीन: सिचुआन प्रांत में 13 साल बाद फिर से भूकंप के तेज झटके, दो की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 16 Sep 2021 11:38 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 AM IST
सार

चीन के सिचुआन प्रांत 13 साल बाद एक बार फिर दहल उठी है। गुरुवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक दो लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं, तीन लोग घायल हो गए हैं। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। जिससे बड़े नुकसान की आशंका नहीं जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Earthquake of magnitude 6 strikes at Sichuan province in China
भूकंप - फोटो : self

विस्तार

चीन के सिचुआन प्रांत में उस समय हड़कंप मचा जब तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा में अभी तक दो लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में के लक्सियन काउंटी में भूकंप सुबह 4:33 बजे के पास आया। इस दौरान ज्यादातर लोग सो रहे थे, कुछ लोग जगे हुए थे। भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों और फ्लैट से बाहर निकलने लगे। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। प्रशासन ने बताया कि फूजी टाउनशिप के काओबा गांव में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। भूकंप का केंद्र 29.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.34 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। बता दें कि 2008 में सिचुआन प्रांत में 8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन


म्यांमार में भी भूकंप के झटके हुए महसूस
वहीं, म्यांमार में भी गुरुवार की सुबह 10: 19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 थी।  हालांकि, यहां पर किसी तरह के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed