{"_id":"63c4a0a8e181ce31fe3b3d59","slug":"earthquake-of-magnitude-6-1-occurred-in-northern-sumatra-indonesia-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Indonesia: भूकंप के झटके से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake in Indonesia: भूकंप के झटके से कांपा इंडोनेशिया, रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई तीव्रता
Mon, 16 Jan 2023 06:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, उत्तरी सुमात्रा
एएनआई, उत्तरी सुमात्रा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:26 AM IST
सार
इससे पहले इंडोनेशिया में 10 जनवरी (मंगलवार) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में सोमवार तड़के भारतीय समयानुसार 3.59 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले इंडोनेशिया में 10 जनवरी (मंगलवार) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.7 दर्ज की गई थी। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा था कि इंडोनेशिया के तनिंबर क्षेत्र (Tanimbar region) में मंगलवार को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। ईएमएससी के अनुसार, भूकंप पृथ्वी की सतह से 97 किलोमीटर (60.27 मील) गहराई में था।
विज्ञापन
ईएमएससी के अनुसार, भूकंप इंडोनेशिया में तुआल क्षेत्र से 342 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 02:47:35 (स्थानीय समय) पर आया। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप के झटके 2000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके ऑस्ट्रेलिया, तिमोर लेस्ते और इंडोनेशिया में लगभग 1.4 करोड़ लोगों ने महसूस किए। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप की पुष्टि भूकंपीय डाटा (seismic data) द्वारा की गई।
विज्ञापन
यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने आगे कहा कि भूकंप के झटके अभी और अगले कुछ घंटे या दिनों में आ सकते हैं। इसलिए लोगों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि ईएमएससी ने भूकंप के बाद सूनामी के खतरे से इनकार किया था। ईएसएमसी ने ट्वीट किया, "अगले कुछ घंटे या दिनों में भूकंप के और झटके आ सकते हैं। जब तक जरूरी न हो, अपनी सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्रों से दूर रहें। सावधान रहें और राष्ट्रीय अधिकारियों की सूचनाओं का पालन करें।
इससे पहले इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने दो जनवरी को बताया था कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर 10 मिनट पर महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किमी गहराई में था।