{"_id":"5e0aa05e8ebc3e879c010d5a","slug":"earthquake-jolts-parts-of-gilgit-baltistan-at-5-3-magnitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से कांपा पीओके का गिलगित-बाल्टिस्तान, जान-माल की हानि नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूकंप के झटकों से कांपा पीओके का गिलगित-बाल्टिस्तान, जान-माल की हानि नहीं
Tue, 31 Dec 2019 06:44 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। दहशत के कारण लोग अपने घरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और पवित्र कुरान से छंदों का पाठ करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
झटके देर रात 10 बजकर 19 मिनट पर 10 से 15 सेकेंड के लिए महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप के कारण कहीं भी जान-माल की कोई हानि नहीं हुई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र पीओके के उत्तर पश्चिमी भाग में 38 किलोमीटर गहराई पर था।
विज्ञापन
भूकंप के झटके भारत के जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। बता दें कि बीते 10 दिन में यह दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 20 दिसंबर को पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन