फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake in Texas, strong tremor of 5.4 magnitude was felt

Earthquake in US: टेक्सास में कांपी धरती, 5.4 तीव्रता का तगड़ा झटका महसूस किया गया

Sat, 17 Dec 2022 08:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Dec 2022 08:31 AM IST
सार

भूकंप का यह झटका टेक्सास के इतिहास के बड़े भूकंपों में से एक है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार शाम धरती कांप उठी। इस इलाके में तेल और फ्रैकिंग गतिविधि होती है।  यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और यह स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5:35 बजे आया। 

विज्ञापन
Earthquake in Texas, strong tremor of 5.4 magnitude was felt
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में शुक्रवार शाम भूकंप के बड़े झटके से धरती कांप उठी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई। हालांकि, इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

विज्ञापन

भूकंप का यह झटका टेक्सास के इतिहास के बड़े भूकंपों में से एक है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार शाम धरती कांप उठी। इस इलाके में तेल और फ्रैकिंग गतिविधि होती है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 थी और यह स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 5:35 बजे आया। यह मिडलैंड के उत्तर-पश्चिम में लगभग 14 मील की गहराई में केंद्रित था।  
विज्ञापन


चौथा शक्तिशाली भूकंप
मिडलैंड के राष्ट्रीय मौसम सेवा केंद्र ने ट्वीट कर बताया कि टेक्सास प्रांत के इतिहास का चौथा सबसे शक्तिशाली भूकंप था। कोलोराडो में यूएसजीएस के राष्ट्रीय भूकंप सूचना केंद्र में भूभौतिकीविद् जन पर्सले के अनुसार टेक्सास व न्यू मेक्सिको में भी यह महसूस किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले माह भी आया था भूकंप
16 नवंबर को भी पश्चिमी टेक्सास में इसी तरह की तीव्रता का भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई थी। उसका केंद्र मिडलैंड से लगभग 95 मील दूर पश्चिम में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed