{"_id":"632c96823e6dde3cc20da7e3","slug":"earthquake-in-mexico-near-magnitude-7-two-killed-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mexico Earthquake: मेक्सिको में भूकंप के झटके, 6.8 मापी गई तीव्रता, दो की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Mexico Earthquake: मेक्सिको में भूकंप के झटके, 6.8 मापी गई तीव्रता, दो की मौत
Thu, 22 Sep 2022 11:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको सिटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:25 PM IST
सार
ताजा भूकंप का केंद्र पश्चिमी मिचोआकन में प्रशांत तट के पास दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में करीब 24.1 किमी की गहराई पर था।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेक्सिको की राजधानी में 6.8 की तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और इस दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई। इससे तीन दिन पहले मध्य मेक्सिको में 7.6 तीव्रता के भूकंप में दो लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
ताजा भूकंप का केंद्र पश्चिमी मिचोआकन में प्रशांत तट के पास दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में करीब 24.1 किमी की गहराई पर था। पूरे मिचोआकन प्रांत में झटके महसूस किए गए, जबकि उरुवां में एक इमारत के क्षतिग्रस्त होने और मिचोआकन को ग्युरेरो से जोड़ने वाले राजमार्ग पर भूस्खलन भी हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले 20 सितंबर को मेक्सिको के मध्य प्रशांत तट पर सोमवार को पहले दो विनाशकारी भूकंपों की बरसी पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। देश की राजधानी में भूकंप आते ही अलार्म बज गया था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1.05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप में कई इमारतों के ढहने की खबर आई थी। कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
अमेरिकी भूगर्भिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्विला से 37 किलोमीटर (23 मील) दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किलोमीटर (9.4 मील) की गहराई में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी गई थी।
बता दें कि मेक्सिको में 1985 और 2017 में भी इसी दिन (19 सितंबर) भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए थे। इन घातक भूकंपों में कई लोगों की जान चली गई थी।