{"_id":"62184f503b8dc251f05796ed","slug":"earthquake-in-indonesia-united-states-geological-survey-magnitude-6-2-on-richter-scale-in-bukittinggi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में भूकंप: सुबह-सुबह लोगों को महसूस हुए झटके, रिएक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इंडोनेशिया में भूकंप: सुबह-सुबह लोगों को महसूस हुए झटके, रिएक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता
Fri, 25 Feb 2022 09:08 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:08 AM IST
सार
इंडोनेशिया के बुकिटिंग्गी में सुबह करीब 07:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोनेशिया में शुक्रवार की सुबह 6.2 की तीव्रता के तेज भूकंप झटके महसूस किए गए। सुमात्रा द्वीप में आए इस भूकंप में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 85 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र द्वीप के उत्तर में 12 किलोमीटर (7.5 मील) की गहराई पर था जो पश्चिम सुमात्रा प्रांत के बुकिटिंग्गी शहर से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
भूकंप का केंद्र रहे पासमान शहर में कई घर ढह गए हैं और दीवारों में दरारें दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) के प्रमुख सुहार्यंतो के अनुसार, पश्चिम पासमान में ही लोग हताहत हुए हैं। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी बीएमकेजी ने बारिश के चरम पर भूस्खलन की आशंका से लोगों को ढलान से दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि भूकंप से डरे लोगों में अफरातफरी मच गई थी। वहां की एक निवासी यूडी प्रमा अगस्टिनो ने बताया कि वह इतना डर गईं थी कि उन्होंने अपने एक साल के बच्चे को घबराहट में स्ट्रॉलर के साथ घर से बाहर धकेल दिया।
विज्ञापन
सिंगापुर और मलयेशिया में भी झटके
भूकंप के झटके पड़ोसी प्रांतों रियाउ और उत्तरी सुमात्रा के अलावा पड़ोसी देश मलयेशिया और सिंगापुर तक महसूस किए गए। फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर तक निकल आए। पुलिस ने बताया कि पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को इन झटकों की सूचना देने वाले जनता की ओर से कई फोन आए।