थर्राई धरती : भूकंप के तेज झटके से कांपा चीन, रिक्टर स्केल पर 7.1 रही तीव्रता
- चीन में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है, यहां दो बार भूकंप के तेज झटके आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। रात 11 बजकर 34 मिनट पर चीन के किनघाई में भूकंप के झटके आए जिसकी तीव्रता 7.0 मापी गई।
इससे पहले चीन के दाली शहर से 28 किलो मीटर उत्तरपूर्व में शुक्रवार की शाम 7.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने इस बात की जानकारी दी। जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई है।
वहीं चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी इमारतों से बाहर आ जाएं। बता दें कि इससे दो दिन पहले ही पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके आए थे। वहां रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।
An earthquake with a magnitude of 6.1 on the Richter Scale, hit 28 km northwest of Dali, China today at 7:18 pm: United States Geological Survey (USGS)
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 21, 2021
क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती हैं, तो भूकंप महसूस होता है।
जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।