फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quake Hits European Country Liechtenstein, Parliament Was Debating on Earthquakes Insurance Watch Video

Video: भूकंप प्रभावितों को बीमा कवर देने पर चल रही थी बहस, तभी कांपने लगी धरती, चर्चा छोड़ बाहर भागे सांसद

Sat, 03 Sep 2022 09:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Sep 2022 09:09 AM IST
सार

Earthquake Hits European country Liechtenstein: सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। कुछ सेकेंड बाद ही भूकंप का दूसरा झटका महूसस हुआ। यह पहले से ज्यादा तेज और खौफनाक था।

विज्ञापन
Quake Hits European Country Liechtenstein, Parliament Was Debating on Earthquakes Insurance Watch Video
यूरोपीय देश में संसद में बहस के दौरान आया भूकंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

आप भूकंप के बारे में सोच ही रहे हों, तभी झटके महसूस होने लगें...यह किसी के लिए भी खौफनाक मंजर होगा। यूरोपीय देश लिस्टेंस्टीन में ऐसा ही हुआ है। यहां संसद में भूकंप बीमा पर सत्ता और विपक्ष के सांसद बहस कर रहे थे, तभी भूकंप के दो झटकों से धरती कांप उठी। इसके बाद सभी सांसद चर्चा को छोड़कर बाहर भागने लगे। यह घटना गुरुवार दोपहर की है और इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


दरअसल, लिस्टेंस्टीन की संसद में नागरिकों को भूकंप बीमा देने पर जोरदार बहस चल रही थी। सांसद बेट्टीना पेटजोल्ड-माहर सदन को संबोधित कर रहीं थीं। तभी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। इसके बाद सांसद हंसने लगीं ओर हंसते-हंसते उन्होंने अपनी बात जारी रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे झटके में दिखा खौफ 
हालांकि, कुछ सेकेंड बाद ही भूकंप का दूसरा झटका महूसस हुआ। यह पहले से ज्यादा तेज और खौफनाक था। जैसे ही भूकंप का सांसद को अहसास हुआ, वो बीच में ही रुक गईं। इस समय उनके चेहते पर खौफ साफ दिख रहा था। इसके बाद सभी सांसद सदन से बाहर भागने लगे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस के दौरान भूकंप के झटकों को देखा जा सकता है। 

4.0 तीव्रता का आया भूकंप 
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक, लिस्टेंस्टीन में गुरुवार दोपहर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच में था। लिस्टेंस्टी पुलिस ने कहा कि किसी के घायल होने या नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed