फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM S Jaishankar says India today can meet security challenges posed by China and Pakistan

Uganda: भारतीय समुदाय से बोले जयशंकर, चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से आज का भारत निपटने में सक्षम

Fri, 14 Apr 2023 06:55 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंपाला Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 14 Apr 2023 06:55 AM IST
सार

युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री  जयशंकर ने देश को नए भारत में बदलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चीन से लगी सीमा पर चुनौतियों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
EAM S Jaishankar says India today can meet security challenges posed by China and Pakistan
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि जो ताकतें दशकों से भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद में लिप्त हैं, वे अब जानती हैं कि यह एक अलग भारत है, जो उन्हें जवाब देगा। युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर ने देश को नए भारत में बदलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने चीन से लगी सीमा पर चुनौतियों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन


अपनी सीमाओं पर भारत के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जयशंकर ने कहा कि आज, लोग एक अलग भारत देखते हैं, जो खड़े होने को तैयार है। आज भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करेगा, चाहे वह उरी हो या बालाकोट हो। वह 2016 में पाकिस्तानी आतंकियों के उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक और पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय युद्धक विमानों के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर किए गए 2019 के बालाकोट हवाई हमले का जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज जो ताकतें दशकों तक भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद में लिप्त रहीं और जिसे भारत ने सहन किया, उन्हें पता चल गया है कि यह अलग भारत है और यही भारत उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगा। जयशंकर ने स्वीकार किया कि चीन से लगी सीमा पर बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए और काम करना होगा, क्योंकि अतीत में इसकी उपेक्षा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होतीं नीतियां
विदेश मंत्री ने कहा, आज भारत की नीतियां किसी बाहरी दबाव से प्रभावित नहीं होती हैं। यह एक अधिक स्वतंत्र भारत है। आज, भारत उन देशों के दबाव में नहीं आ सकता है, जो हमें बताएंगे कि हमें अपना तेल कहां से खरीदना चाहिए और कहां से हमें अपना तेल नहीं खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा भारत है, जो अपने नागरिकों, उपभोक्ताओं के हित में अमेरिका व रूस के साथ तेल के मुद्दे पर संतुलन करके चल रहा है और दोनों देशों से फायदा ले रहा है। भारत क्वाड जैसे ताकतवर संगठन का सदस्य है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दबाव भी उस पर असर नहीं छोड़ पाया है।

चीन सीमा पर सैनिकों के पास अब पूर्ण समर्थन
जयशंकर ने चीन से लगी सीमा पर चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से समझौतों का उल्लंघन कर चीन बड़ी संख्या में बल लेकर आया है। कहा, आज भारतीय सेना काफी ऊंचाई व कठिन परिस्थिति में तैनात है। यह स्थिति अतीत से अलग है, क्योंकि भारतीय सैनिकों के पास अब पूर्ण समर्थन है। उनके पास सही उपकरण व बुनियादी ढांचा है। 

मोदी के व्यक्तित्व में कई विशेषताएं
जयशंकर ने कहा कि आज का भारत एक आत्मनिर्भर देश है। भारत को यह भरोसा है कि हम कई चीजों में सक्षम हैं। आज हमारे पास एक ऐसा नेता है जिसकी विशेषताएं आपको वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में दिखेंगी।

भारत और युगांडा के बीच सहयोग एकता पर आधारित
जयशंकर ने युगांडा यात्रा के पॉडकास्ट में कहा, विश्व दृष्टिकोण के संदर्भ में भारत और युगांडा बहुत ही समान दृष्टि रखने वाले देश हैं। दोनों देशों का सहयोग एकता पर आधारित है। विदेश मंत्री ने कहा, कंपाला व नई दिल्ली में नई तीव्रता देखी गई है। हम कई मुद्दों पर आगे बढ़ने को तत्पर हैं। 


इथियोपिया में बहुपक्षीय सहयोग पर की बातचीत  
विदेश मंत्री ने गुरुवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा की एक छोटी यात्रा की और उप प्रधानमंत्री व इथियोपिया के विदेश मंत्री डेमेके मेकोनेन हसन से मिले। उन्होंने इस बैठक को बेहद अच्छा बताते हुए क्षेत्र में विकास पर हसन के दृष्टिकोण का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed