फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM S Jaishankar arrives in Sweden for EU Indo-Pacific Ministerial Forum

S Jaishankar: ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम के लिए स्वीडन पहुंचे जयशंकर, बैठक को किया संबोधित

Sat, 13 May 2023 11:59 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 May 2023 11:59 PM IST
सार

स्टॉकहोम में ईयू-इंडो पैसिफिक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए, एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय दृष्टिकोण से, मुझे इंडो-पैसिफिक महासागरों की पहल को भी हरी झंडी दिखानी चाहिए।

विज्ञापन
EAM S Jaishankar arrives in Sweden for EU Indo-Pacific Ministerial Forum
ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम के लिए स्वीडन पहुंचे जयशंकर - फोटो : Twitter

विस्तार

एस जयशंकर दूसरे ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल फोरम (ईआईपीएमएफ) में भाग लेने के लिए स्वीडन के विदेश मंत्री के रूप में अपनी पहली यात्रा पर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे। स्टॉकहोम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, ईयू-इंडो पैसिफिक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, इंडो-पैसिफिक और भारत को विशेष रूप से नियमित, व्यापक और स्पष्ट वार्ता की आवश्यकता है, जिस पर उन्होंने जोर दिया कि यह केवल दिन के संकट तक ही सीमित नहीं है। आगे कहा कि भारत में हो रहे बदलावों पर यूरोपीय संघ का ध्यान जाएगा।
विज्ञापन


स्टॉकहोम में ईयू-इंडो पैसिफिक मंत्रिस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए, एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय दृष्टिकोण से, मुझे इंडो-पैसिफिक महासागरों की पहल को भी हरी झंडी दिखानी चाहिए, जिसे हमने 2019 में प्रस्तावित किया था। यूरोपीय संघ अपने उद्देश्यों के साथ सहज होगा और अपने किसी स्तंभ में भागीदारी करने पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जयशंकर ने ट्वीट किया कि ढाका से स्टॉकहोम तक, अभी भी इंडो-पैसिफिक पर चर्चा हो रही है। ईयू इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रियल के लिए स्वीडन पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईयू-इंडो-पैसिफिक मिनिस्ट्रिया में सिंगापुर के विदेश मंत्री को देखकर अच्छा लगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह जयशंकर की विदेश मंत्री के रूप में उनकी पहली यात्रा होगी और ऐसे समय में होगी जब भारत और स्वीडन राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल मना रहे हैं।


स्वीडन व भारत और मजबूत करेंगे संबंध
स्वीडन में आयोजित होने वाली दूसरी यूरोपीय संघ, हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय (ईआईपीएमएफ) बैठक में भाग लेने विदेश मंत्री जयशंकर शनिवार को स्टॉकहोम पहुंचे। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की पहली स्वीडन यात्रा है। शनिवार को उन्होंने स्वीडन के विदेश मंत्री टोबियास बिलस्ट्रॉम से मुलाकात की और भारत, यूरोप और अमेरिका के त्रिपक्षीय फोरम के उद्घाटन सत्र भाग लिया। जयशंकर की स्वीडन यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed