{"_id":"63468b72f2ade001ab66f9b6","slug":"eam-jaishankar-raises-visa-backlog-issue-with-australian-authorities-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaishankar in Australia: विदेश मंत्री ने उठाया वीजा बैकलॉग का मुद्दा, कहा- साथ मिलकर काम करना जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jaishankar in Australia: विदेश मंत्री ने उठाया वीजा बैकलॉग का मुद्दा, कहा- साथ मिलकर काम करना जरूरी
Wed, 12 Oct 2022 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Oct 2022 03:10 PM IST
सार
जयशंकर ने कहा, दोनों देश क्वाड समूह के सदस्य हैं और कई तरह से मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र का स्वतंत्र, मुक्त, स्थिर और समृद्ध बना रहना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों दो दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने वीजा बैकलॉग का मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री ने बताया, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है कि इस समस्या का समाधान वर्ष के अंत तक किया जाएगा। .
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने कहा, उन्हें आश्वासन दिया गया है कि कोरोना संक्रमण की अब की स्थिति में सुधार हुआ है और लगभग 77,000 भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में वापस आ गए हैं। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता के लिये ऑस्ट्रेलिया, भारत का अहम साझेदार है। उन्होंने कहा, दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने से यह सुनिश्चित होगा कि यह क्षेत्र स्वतंत्र, मुक्त, स्थिर और समृद्ध रहेगा।
विज्ञापन
जयशंकर ने कहा, दोनों देश क्वाड समूह के सदस्य हैं और कई तरह से मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र का स्वतंत्र, मुक्त, स्थिर और समृद्ध बना रहना सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा, हमने ऑस्ट्रेलिया में दो महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास किये जिसमें भारतीय सेना ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, दोनों देशों ने कई अर्थों में हमारे संबंधों की ताकत को पहचाना है और इसे कफी गंभीर रूप में लेना शुरू किया है। ईसीटीए को अंगीकार करने की प्रक्रिया जारी है। हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष के अंत तक या अगले वर्ष के प्रारंभ तक हम एक नया आर्थिक ढांचा पेश करने की स्थिति में होंगे। यह हमारे सहयोग को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
विज्ञापन