फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Jaishankar on Pak: It's very difficult to engage with a neighbor who practices cross-border terrorism

Panama: पनामा में विदेश मंत्री ने पाकिस्तान पर किया कटाक्ष, कहा- आतंक के मददगार पड़ोसी से जुड़ाव मुश्किल

Tue, 25 Apr 2023 09:19 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 25 Apr 2023 09:19 AM IST
सार

पनामा के विदेश मंत्री के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान जयशंकर ने कहा कि हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन
EAM Jaishankar on Pak: It's very difficult to engage with a neighbor who practices cross-border terrorism
विदेश मंत्री जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है, जो भारत के खिलाफ सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। विदेश मंत्री ने पनामा सिटी में पनामा के विदेश मंत्री जनैना तेवाने मेंकोमो के साथ साझा प्रेसवार्ता में यह टिप्पणी की। इसके बाद स्वास्थ्य और व्यापार संबंधी कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा, पाकिस्तान के मुद्दे पर लब्बोलुआब यह है कि हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है जो हमारे खिलाफ सीमापार आतंकवाद का अभ्यास करता है। हमने हमेशा कहा है कि उन्हें प्रोत्साहित करने, प्रायोजित करने और न करने की प्रतिबद्धता को पूरा करना है। वह सीमा पार आतंकवाद को अंजाम देता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित राज्य के रूप में आज दुनिया देख रही है। उसे अपनी इस छवि से बाहर आने के लिए कुछ करके दिखाना होगा। हम सिर्फ उम्मीद ही कर सकते हैं कि यह मुकाम जल्द आएगा। लेकिन उसे इस दिशा में गंभीर कोशिशें करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री पनामा के दो दिनी दौरे पर हैं। उनकी यहां पनामा के विदेश मामलों के उप मंत्री व्लादिमीर फ्रैंकोस ने अगवानी की। जयशंकर ने इस गर्मजोशी के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा वह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एजेंडे के लिए तत्पर हैं।


भारतीय कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक केंद्र की योजना
जयशंकर ने यहां कहा कि भारत, पनामा में भारतीय कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक केंद्र खोलने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का लातिन अमेरिकी देशों के साथ व्यापार बढ़ रहा है और यह अब 50 अरब डॉलर के पास पहुंचने वाला है। डॉ. एस. जयशंकर ने पनामा के राष्ट्रपति नितो कॉर्टिजो से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बधाई दी।

भारतीय फार्मा ने दुनिया बदल दी
जयशंकर ने भारत-लातिन अमेरिकी व्यापार कार्यक्रम में कहा कि 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, दुनिया भर में हमारी उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, भारतीय फार्मास्यूटिकल सेक्टर ने दुनिया बदलकर रख दी है। वह 100 देशों को टीके और 150 को दवाएं उपलब्ध करा रहा है।



राष्ट्रपति कॉर्टिजो को पीएम मोदी का निजी अभिवादन
जयशंकर ने पनामा के राष्ट्रपति नितो कॉर्टिजो से मुलाकात में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्राण के साथ उनकी मजबूत प्रतिध्वनि दोनों देशों की ताकत के साथ दुनिया के लिए उनका साझा दृष्टिकोण दर्शाती है। विदेश मंत्री ने कॉर्टिजो को पीएम मोदी का व्यक्तिगत अभिवादन भी दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed