फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EAM Dr S Jaishankar arrives in uae on three day visit

UAE: तीन दिवसीय यात्रा पर दुबई पहुंचे एस जयशंकर, अपने समकक्ष के साथ रणनीतिक साझेदारी की करेंगे समीक्षा

Wed, 31 Aug 2022 09:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 Aug 2022 09:17 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर यूएई में अपने प्रवास के दौरान 14वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) और तीसरे भारत-यूएई रणनीतिक संवाद में शामिल होंगे। इस दौरान वे अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला के साथ रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
 

विज्ञापन
EAM Dr S Jaishankar arrives in uae on three day visit
एस जयशंकर। - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर तीन दिनों की यात्रा पर बुधवार को  संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा में वह यूएई के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायेद (Sheikh Abdullah bin Zayed) के साथ बातचीत करेंगे और दोनों देशों के बीच समग्र रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे। अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि दुबई में विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय में सहायक अवर सचिव अब्दुल्ला मोहम्मद अल बलूकी ने राजदूत संजय सुधीर तथा डॉ अमन पुरी के साथ उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन


विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अबू धाबी में मंत्री हिज हाइनेस शक नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सामंजस्यपूर्ण और एकजुट समुदाय के निर्माण के लिए यूएई की प्रतिबद्धता की सराहना की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस मौके पर संयुक्त अरब अमीरात में प्रवासी भारतीयों की देखभाल और कल्याण के लिए मंत्री हिज हाइनेस शक नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान को धन्यवाद भी दिया। 
विज्ञापन


संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर यूएई में अपने प्रवास के दौरान 14वें भारत-यूएई संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) और तीसरे भारत-यूएई रणनीतिक संवाद में शामिल होंगे। इस दौरान वे अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला के साथ रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके यूएई दौरे को लेकर जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय ने बताया था कि इन बैठकों के दौरान दोनों देशों के मंत्री भारत और यूएई के बीच सामरिक संबंधों के की समीक्षा करने और क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे। मंत्रालय ने अपने बयान में यह भी बताया था कि अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री  यूएई के कई अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद ने 18 फरवरी को डिजिटल माध्यम से शिखर बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने 14 जुलाई को डिजिटल माध्यम से आई2यू2 शिखर बैठक में भी हिस्सा लिया था।

निर्माणाधीन हिंदू मंदिर के स्थल का भी दौरा किया
वहीं, जयशंकर ने निर्माणाधीन हिंदू मंदिर के स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने इसे अबू धाबी में पहला और शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक बताया। जयशंकर ने भी प्रतिष्ठित मंदिर के निर्माण में भारतीयों के प्रयासों की सराहना की। यूएई में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि जयशंकर ने मंदिर साइट का दौरा किया और इसकी जटिल वास्तुकला में एक ईंट रखी। साथ ही शांति, सहिष्णुता और सद्भाव के प्रतीक प्रतिष्ठित मंदिर के निर्माण में सभी भारतीयों के प्रयासों की सराहना की। दरअसल, मंदिर 55,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा।


फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कही यह बात
इस बीच भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि फ्रांस के एमएफए ने फ्रांस के यूएनएससी की अध्यक्षता ग्रहण करने से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र परामर्श के लिए एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर बहुपक्षवाद को कायम रखने और उसमें सुधार करने में सक्षम हैं। यही कारण है कि फ्रांस UNSC में भारत के लिए एक स्थायी सीट का समर्थन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed