{"_id":"665348fed48518eeea09bb07","slug":"dublin-airport-says-12-passengers-injured-in-qatar-airways-flight-due-to-turbulence-know-all-updates-in-hindi-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Qatar Airways: कतर एयरवेज का विमान टर्बुलेंस का शिकार; 12 यात्री घायल, दोहा से आयरलैंड जा रहा था प्लेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Qatar Airways: कतर एयरवेज का विमान टर्बुलेंस का शिकार; 12 यात्री घायल, दोहा से आयरलैंड जा रहा था प्लेन
Sun, 26 May 2024 08:06 PM IST
जलज मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 26 May 2024 08:06 PM IST
सार
डबलिन हवाईअड्डे ने बताया कि लैंडिंग के बाद आपातकालीन सेवाओं ने जिम्मा संभाला, जिसमें हवाईअड्डा पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभाग शामिल थे।
विज्ञापन
Flight
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कतर एयरवेज की एक उड़ान में आज टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री घायल हो गए। विमान दोहा से आयरलैंड जा रही थी। डबलिन हवाईअड्डे ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, विमान सुरक्षित और निर्धारित समय पर हवाईअड्डे पर लैंड की।
विज्ञापन
तुर्किये के ऊपर टर्बुलेंस का करना पड़ा सामना
डबलिन हवाईअड्डे ने आगे बताया कि लैंडिंग के बाद आपातकालीन सेवाओं ने जिम्मा संभाला, जिसमें हवाईअड्डा पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभाग शामिल थे। हवाईअड्डे के मुताबिक, उड़ान के दौरान तुर्किये के ऊपर पहुंचने पर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिस वजह से छह यात्रियों और छह चालक दल कुल 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हवाई अड्डे ने बाद में पुष्टि की कि आठ यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। कतर एयरवेज ने एक बयान में कहा कि उड़ान में कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूलू चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा देखभाल में रखा गया है। मामला अब एक आंतरिक जांच का विषय है। वहीं, आयरलैंड की राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा ने कहा कि उसे हवाई अड्डे पर आने के लिए पहले एक अलर्ट मिला था। हालांकि, यात्रियों को उतारने में मदद करने के लिए एक टीम पहले से ही वहां पर मौजूद थी।
विज्ञापन
डबलिन हवाईअड्डे ने बयान में कहा कि उनकी टीम यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को पूरी मदद करना जारी रखेगी। इस घटना से पांच दिन पहले लंदन से सिंगापुर आ रहे सिंगापुर एयरलाइंस के एक विमान गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गया था। इस दौरान एक ब्रिटिश नागरिक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे। यात्रियों ने इस घटना को भयावह बताया था।