फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai launches world first Artificial Intelligence fatwa service Virtual Ifta online

दुबई ने शुरू की दुनिया की पहली ऑनलाइन 'फतवा' सर्विस, मिलेंगी इस्लामिक जानकारी

Tue, 05 Nov 2019 08:21 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 05 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Dubai launches world first Artificial Intelligence fatwa service Virtual Ifta online
दुबई ने शुरू की ऑनलाइन फतवा सर्विस - फोटो : UAE

दुबई ने दुनिया की पहली ऑनलाइन 'फतवा सर्विस' शुरू की है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) की मदद से धार्मिक मसले, इस्लामिक कायदों की जानकारी या फतवे जारी किए जाएंगे। इस सर्विस को 'वर्चुअल इफ्ता' नाम दिया गया है। ये दुनिया की पहले ऐसी सर्विस है जिसमें ऑनलाइल फत्वा जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


लाइव चैट के माध्यम से लोगों के सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि वर्चुअल इफ्ता एक बार में नमाज या सालाह से जुड़े 205 सवालों के जवाब दे सकता है। शुरुआत में ये सर्विस इंग्लिश और अरबी में दी जाएगी। बाद में इसमें दूसरी भाषाएं भी जोड़ी जाएंगी। आगे चलकर इसे व्हाट्सएप के मुताबिक तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


इस सर्विस में रमजान, जकात और शुद्धता समेत कई विषय जोड़े जाएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सेवा इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट (आईएसीएडी) की वेबसाइट पर उप्लब्ध होगी। भविष्य में इस सर्विस में बोलकर भी सवाल पूछा जा सकता है जिसका जवाब लिखित रूप में दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्विस का लाभ पूरी दुनिया में कहीं भी लिया जा सकता है। आईएसीएडी द्वारा जल्द ही इस सर्विस का एप लाने की योजना भी बनाई जा रही है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। ये सर्विस 24 घंटे कीम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed