{"_id":"60dec45b8ebc3e735d28f8f6","slug":"drone-was-spotted-inside-indian-high-commision-in-islamabad-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अंदर दिखा ड्रोन, भारत ने जताई आपत्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अंदर दिखा ड्रोन, भारत ने जताई आपत्ति
Fri, 02 Jul 2021 03:18 PM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, इस्लामाबाद
एएनआई, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Jul 2021 03:18 PM IST
सार
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अंदर एक ड्रोन मिलने की खबर है। भारत ने इसके खिलाफ आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
ड्रोन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Dailymail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के अंदर एक ड्रोन मिलने की खबर है। हालांकि भारत की ओर से इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। भारत ने सुरक्षा उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज किया है। बता दें कि भारतीय दूतावास के ऊपर ड्रोन पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में एक वायुसेना अड्डे ड्रोन हमले को लेकर बढ़े तनाव के बीच आया है।
विज्ञापन
Drone was spotted inside Indian High Commision in Islamabad, Pakistan. India strongly objected to this security breach.
— ANI (@ANI) July 2, 2021
पाकिस्तान की ओर से नहीं आया जवाब
भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है। वहीं जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज सुबह करीब साढ़े चार बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को फायरिंग कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों ने उस समय गोलीबारी की, जब ड्रोन अररिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि फायरिंग होते ही ड्रोन तुरंत वापस लौट गया था। सूत्रों की ओर से ऐसी जानकारी दी गई कि ड्रोन को इलाके की निगरानी करने के लिए भेजा था।
जम्मू ड्रोन हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा: डीजीपी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा है कि जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि ड्रोन सीमा पार से चलाए गए थे या सीमा के अंदर से। ऐसे संकेत हैं कि लश्कर-ए-तैयबा इसके पीछे है। क्योंकि उसने पहले भी ऐसी दर्जनों गतिविधियों को अंजाम दिया है। जिसमें हथियार और आईईडी गिराना शामिल हैं। डीजीपी ने कहा कि उसी रात (जम्मू एयरबेस पर हमले की) हमने ड्रोन की मदद से एक रेडीमेड आईईडी बरामद किया जो पाकिस्तान से आया था। पूछताछ और जांच के दौरान यह पाया गया कि लश्कर-ए-तैयबा ने इसकी साजिश रची थी। हम इस हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
स्टेशन पर हमले में भी नदीम का हाथ होने का शक
नरवाल क्षेत्र से पकड़े गए टीआरएफ के आतंकी नदीम उल हक का वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले में हाथ होने का शक है। नदीम से मिली पांच किलो आईईडी जम्मू में ही दी गई थी। आईईडी को अलग-अलग लोकेशन में लगाकर धमाके करने थे। इससे पहले ही वह पकड़ा गया। सूत्रों का कहना है कि वायुसेना स्टेशन पर हुए हमले की जांच करने वाली एनआईए की टीम जल्द ही नदीम से पूछताछ कर सकती है। नदीम इस हमले की जानकारी दे सकता है।