फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Drone strike Baghdad high ranking militia commander officials killed

Iraq Drone Strike: अमेरिका का बगदाद में ड्रोन हमला, ईरान समर्थित शीर्ष मिलिशिया कमांडर सहित तीन की मौत

Thu, 08 Feb 2024 04:44 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 04:44 AM IST
सार

इराक के अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान विसाम मोहम्मद अबू बक्र अल-सादी के रूप में हुई है, जो सीरिया में कताइब हिजबुल्लाह के ऑपरेशन का प्रभारी कमांडर था।

विज्ञापन
Drone strike Baghdad high ranking militia commander officials killed
Iraq Drone Strike - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इराक की राजधानी बगदाग में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन से एक कार पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया समूह कताइब हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर सहित तीन सदस्य मारे गए। अमेरिकी ड्रोन ने पूर्वी बगदाद के मश्तल इलाके में मुख्य मार्ग पर जिस गाड़ी को निशाना बनाया, उसमें शक्तिशाली कताइब हिजबुल्लाह के कमांडर और उसके दो सहयोगी सवार थे। आपात सेवा की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही कार जलकर राख हो चुकी थी। इस दौरान मौके पर भीड़ भी जमा हो गई।

विज्ञापन


एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ड्रोन हमले में कताइब हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर को निशाना बनाया गया। इराक के अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में से एक की पहचान विसाम मोहम्मद अबू बक्र अल-सादी के रूप में हुई है, जो सीरिया में कताइब हिजबुल्लाह के ऑपरेशन का प्रभारी कमांडर था।

विज्ञापन

बता दें, जॉर्डन में सैन्यअड्डे पर हमले के बाद अमेरिका ने पिछले हफ्ते ही इराक और सीरिया में ईरान समर्थित आतंकी समूहों के दर्जनों ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसमें कई मिलिशिया सदस्य मारे गए थे। क्षेत्र में तनाव के बीच अमेरिका ने एक बार फिर ड्रोन हमला किया। अमेरिका ने जॉर्डन में सैन्यअड्डे पर हुए हमले के लिए इराक के इस्लामिक रेजिस्टेंस को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों का कहना है कि मारा गया मिलिशिया कमांडर इस्लामिक रेजिस्टेंस संगठन का सरगना था। इस्लामिक रेजिस्टेंस ने इस्राइल-हमास युद्ध के बाद इराक में अमेरिकी सैनिकों पर हमले की जिम्मदारी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed