फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dr Soumya Swaminathan to be awarded honorary doctorate by Canada’s McGill University

Soumya Swaminathan: भारतवंशी डॉ. सौम्या को मिलेगी डॉक्टरेट उपाधि, कनाडा का मैकगिल विश्वविद्यालय देगा सम्मान

Sat, 11 May 2024 08:49 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 11 May 2024 08:49 PM IST
सार

Soumya Swaminathan: डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन को कनाडा के प्रतिष्ठित मैकगिल विश्वविद्यालय में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। स्वामीनाथन समेत दस विशिष्ट हस्तियों को इस उपाधि से अलंकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Dr Soumya Swaminathan to be awarded honorary doctorate by Canada’s McGill University
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन - फोटो : ANI

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन को कनाडा के प्रतिष्ठित मैकगिल विश्वविद्यालय में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। स्वामीनाथन समेत दस विशिष्ट हस्तियों को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया जाएगा। बता दें वर्ष 2017 में भारतवंशी सौम्या स्वामीनाथन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप महानिदेशक (कार्यक्रम) का पदभार संभाला था। इसके बाद 2019 में उन्हें डब्ल्यूएचओ का पहला मुख्य वैज्ञानिक चुना गया। यह भूमिका उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान 2022 के अंत तक निभाई।

विज्ञापन


28 मई को सम्मानित होंगीं डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
मैकगिल विश्वविद्यालय में 28 मई से लेकर 5 जून तक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। 28 मई को डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। बता दें वर्ष 2017 में भारतवंशी सौम्या स्वामीनाथन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के उप महानिदेशक (कार्यक्रम) का पदभार संभाला था। इसके बाद 2019 में उन्हें डब्ल्यूएचओ का मुख्य वैज्ञानिक चुना गया। यह भूमिका उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान 2022 के अंत तक निभाई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने की डॉ. सैम्या स्वामीनाथन की तारीफ
मैकगिल विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा ‘डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों के निदान में विश्व स्तर पर असाधारण कार्य किया है। तपेदिक और एचआईवी पर एक प्रसिद्ध शोधकर्ता के रूप में डॉ. स्वामीनाथन के पास 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने जताई खुशी
मैकगिल विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने भी खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने आगे लिखा ‘विश्वविद्यालय के छात्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’

मैकगिल विश्वविद्यालय 200 साल से भी ज्यादा पुराना है। यह विश्वविद्यालय उन हस्तियों को मानद उपाधि प्रदान करता है, जिन्होंने विज्ञान, कला, समाज कल्याण के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed