{"_id":"68bce84b9470e3f2d302ed42","slug":"dr-dattatreyudu-nori-welcomes-recommendation-to-declare-cancer-notified-disease-throughout-india-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: भारत में कैंसर को अधिसूचित करने की सिफारिश सराहनीय, डॉ. नोरी बोले- यह रोग से लड़ाई में अहम मोड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: भारत में कैंसर को अधिसूचित करने की सिफारिश सराहनीय, डॉ. नोरी बोले- यह रोग से लड़ाई में अहम मोड़
Sun, 07 Sep 2025 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 07 Sep 2025 07:35 AM IST
सार
न्यूयॉर्क के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी ने कहा कि एक भारतीय-अमेरिकी कैंसर चिकित्सक के रूप में मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह कदम मजबूत निगरानी, लक्षित रोकथाम, न्यायसंगत संसाधन वितरण और अंततः लाखों लोगों के लिए बेहतर परिणाम को बढ़ावा देगा। डॉ. नोरी ने पहले से ही कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाते रहे हैं।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
न्यूयॉर्क के प्रख्यात कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दत्तात्रेयुडु नोरी ने कैंसर को पूरे भारत में अधिसूचित रोग घोषित किए जाने की सिफारिश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, यह कैंसर के खिलाफ लड़ाई में अहम मोड़ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सेहत: ग्लूटेन-अल्कोहल के मुकाबले चीनी छोड़ने के फायदे तुरंत, सिर्फ 72 घंटे में दिखता है असर, बढ़ती है ऊर्जा
विज्ञापन
पिछले महीने एक संसदीय समिति ने सिफारिश की थी कि कैंसर को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अधिसूचित रोग घोषित किया जाना चाहिए। नारायण दास गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की याचिका समिति ने कहा है कि जन स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और खासकर कैंसर के आकलन के लिए विश्वसनीय आंकड़े जरूरी हैं, जहां रुझानों पर नजर रखने, और बुनियादी ढांचे की योजना बनाने के लिए व्यापक जानकारी जरूरी है। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. नोरी ने कहा, समिति की सिफारिश समयोचित और आवश्यक है। डॉ नोरी अभी कैंसर देखभाल सेवाओं के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों के सलाहकार हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ट्रंप-मोदी में दोस्ती पर बात: भारत-US के रिश्तों में तल्खी लाए अमेरिकी राष्ट्रपति, कैसे कर रहे सुधार की कोशिश?
लाखों लोगों को होगा इस कदम से फायदा
डॉ. नोरी ने कहा कि एक भारतीय-अमेरिकी कैंसर चिकित्सक के रूप में मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह कदम मजबूत निगरानी, लक्षित रोकथाम, न्यायसंगत संसाधन वितरण और अंततः लाखों लोगों के लिए बेहतर परिणाम को बढ़ावा देगा। डॉ. नोरी ने पहले से ही कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाते रहे हैं। उनका कहना है कि रोगी-केंद्रित देखभाल और सही उपचार के माध्यम से कैंसर रोगियों को अच्छी गुणवत्ता वाला जीवन जीने में मदद मिलनी चाहिए।