{"_id":"5b83ac5442c792466a506138","slug":"dozens-of-foreign-tourists-disappear-from-the-boat-trapped-in-a-river-full-of-crocodiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छों से भरी नदी में फंसी नाव से दर्जनों विदेशी पर्यटक गायब, तलाश जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मगरमच्छों से भरी नदी में फंसी नाव से दर्जनों विदेशी पर्यटक गायब, तलाश जारी
वर्ल्ड डेस्क, सिडनी
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
crocodile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में मछली पकड़ने की एक अवैध नौका के मगरमच्छों से भरी नदी में फंसने के बाद उस पर सवार दर्जनों विदेशी नागरिक दलदलीय वर्षावन में फंस गये हैं, जिनकी आज तलाश की जा रही है।
ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल का कहना है कि कई संदिग्ध अवैध गैर-नागरिकों की पहचान की गयी है। हालांकि बल ने उनकी नागरिकता का खुलासा नहीं किया और नाही यह बताया कि वे लोग मछुआरे थे या फिर शरणार्थी।
अगर ये लोग शरणार्थी थे तो पिछले कई वर्षों में शरणार्थियों की नौका के ऑस्ट्रेलिया आने की यह पहली घटना होगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सामान्य तौर पर ऐसी नौकाओं को बीच से ही वापस भेज देता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने नाव पर सवार लोगों को कल जंगल में भागते हुए देखा। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार ये लोग वियतनाम के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन बचाव कार्य में जुटे मरीन ने बताया कि नौका इंडोनेशियाई है।
क्वींसलैंड पुलिस मिनिस्टर मार्क रेयान ने सरकारी प्रसारक एबीसी को बताया कि अभी तक 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं ब्रिस्बेन कुरियर मेल का कहना है कि अभी भी 20 लोग जंगलों में हैं।