फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump zelenskyy heated debate in oval office ukraine ambassador keep hand on head video

Ukraine: ट्रंप-जेलेंस्की की तीखी बहस देख यूक्रेनी राजदूत ने सिर पीट लिया, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Sat, 01 Mar 2025 10:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Mar 2025 10:58 AM IST
सार

जब ओवल ऑफिस में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हो रही थी तो उस वक्त ओवल ऑफिस में मौजूद अमेरिका में यूक्रेन  की राजदूत अपने सिर पर हाथ रखें निराशा में डूबी नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। 

विज्ञापन
donald trump zelenskyy heated debate in oval office ukraine ambassador keep hand on head video
ओवल ऑफिस में सिर पर हाथ धरे निराश नजर आ रहीं यूक्रेनी राजदूत - फोटो : एक्स/OSINTDefender

विस्तार

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई तीखी बहस की खबरें दुनियाभर में छाई हुई हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि जब ओवल ऑफिस में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तीखी बहस हो रही थी तो उस वक्त ओवल ऑफिस में मौजूद अमेरिका में यूक्रेन  की राजदूत अपने सिर पर हाथ रखें निराशा में डूबी नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा- वे तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे
ट्रंप और जेलेंस्की की ओवल ऑफिस में हुई मुलाकात किसी भी मायने में यूक्रेन के लिए अच्छी नहीं रही और यूक्रेन राजदूत के हावभाव से ये साफ तौर पर समझा जा सकता है। ट्रंप और जेडी वेंस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को लताड़ लगाते हुए कहा कि वे अमेरिका के प्रति खासे अपमानजनक हैं, साथ ही ट्रंप ने जेलेंस्की से ये भी कहा कि वे तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। काफी बहस के बाद ट्रंप ने बैठक खत्म कर दी और जिन खनिजों के सौदे पर बातचीत के लिए जेलेंस्की अमेरिका आए थे, उस पर भी बात नहीं हो सकी। 

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम के लिए अमेरिका और रूस बातचीत कर रहे हैं। जिससे जेलेंस्की भारी दबाव में हैं। जेलेंस्की का कहना है कि बिना किसी सुरक्षा गारंटी के वे रूस के साथ युद्धविराम नहीं करेंगे। ट्रंप पूर्व में भी यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का मजाक उड़ा चुके हैं। शुक्रवार को ओवल ऑफिस में हुई बैठक में भी ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में जेलेंस्की से कहा कि अगर अमेरिका ने यूक्रेन की मदद रोक दी तो वह एक हफ्ते भी रूस का सामना नहीं कर पाएगा। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed