{"_id":"5d81e2228ebc3e93a3342e9e","slug":"donald-trump-will-give-speech-on-religious-freedom-appeal-to-stop-attacks-on-the-basis-of-religion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप धार्मिक स्वतंत्रता पर देंगे भाषण, धर्म के आधार पर हमलों को रोकने की अपील करेंगे ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप धार्मिक स्वतंत्रता पर देंगे भाषण, धर्म के आधार पर हमलों को रोकने की अपील करेंगे
Wed, 18 Sep 2019 01:27 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:27 PM IST
सार
- अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में धार्मिक स्वतंत्रता पर भाषण देंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी
- धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण को अंतरराष्ट्रीय समर्थन बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे ट्रंप
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धार्मिक स्वतंत्रता पर अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में एक अहम भाषण देंगे। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस भाषण में ट्रंप धर्म के आधार पर लोगों के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ठोस कदम उठाने की अपील करेंगे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टेफनी ग्रिशम ने मंगलवार को कहा कि 23 सितंबर को ट्रंप ‘ग्लोबल कॉल टू प्रोटेक्ट रिलिजियस फ्रीडम’ कार्यक्रम की मेजबानी करने के साथ ही मुख्य भाषण देंगे। उपराष्ट्रपति माइक पेंस भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और वह राष्ट्रपति ट्रंप को मंच पर आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
ग्रिशम ने कहा कि राष्ट्रपति धर्म या मान्यताओं के आधार पर लोगों के खिलाफ होने वाले हमलों को रोकने के संबंध में ठोस कदम उठाने और उपासना स्थलों एवं सभी धर्म स्थलों की पवित्रता सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करेंगे।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की अधिकारी ने कहा कि ट्रंप धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित रखने के जारी प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। राज्य प्रायोजित एवं राज्येतर व्यक्ति या संगठनों द्वारा उपासना स्थलों को तबाह करने और उनके खिलाफ हमले बढ़ने तथा धर्म के आधार पर लोगों का दमन बढ़ने के मद्देनजर ये प्रयास किए जा रहे हैं।