{"_id":"69fbc22f5d6978539c015353","slug":"donald-trump-white-house-attack-plot-iran-war-motive-cole-allen-fbi-investigation-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"United States: ईरान युद्ध से जुड़ रहे ट्रंप के हमलावर के तार, एफबीआई खंगाल रही आरोपी का डिजिटल रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
United States: ईरान युद्ध से जुड़ रहे ट्रंप के हमलावर के तार, एफबीआई खंगाल रही आरोपी का डिजिटल रिकॉर्ड
Thu, 07 May 2026 04:05 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2026 04:05 AM IST
सार
अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की साजिश के पीछे ईरान युद्ध को संभावित मकसद बताया है। गृह सुरक्षा मंत्रालय की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आरोपी कोल एलन राजनीतिक और सामाजिक असंतोष से प्रभावित था। एफबीआई अब उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल फुटप्रिंट की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्रालय ने गत माह व्हाइट हाउस में एक समारोह में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी का संभावित मकसद ईरान युद्ध के तौर पर पहचाना है। यह जानकारी देश भर में राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों तथा अन्य संघीय एजेंसियों को भेजी गई एक खुफिया रिपोर्ट में दी गई है।
मंत्रालय के खुफिया कार्यालय द्वारा जारी इस प्रारंभिक रिपोर्ट में संदिग्ध कोल एलन के कई सामाजिक और राजनीतिक असंतोष का आकलन किया गया है। रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि ईरान संघर्ष उसके हमले को अंजाम देने के फैसले में योगदान दे सकता है। खुफिया एजेंसियों ने एलन की एक पोस्ट का हवाला भी दिया गया है जिसमें युद्ध में अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना की गई थी। इस आकलन से 25 अप्रैल को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर पर नाकाम हमले के पीछे के मकसद में प्रारंभिक रोशनी दिखाई पड़ी है।
ब्लूस्काई खाते की समीक्षा भी जारी
अदालती दस्तावेजों में, अभियोजकों ने आरोप लगाया है कि कोल एलन राजनीतिक रूप से ट्रंप से असहमत था और उन सरकारी नीतियों व निर्णयों के खिलाफ लड़ाई करना चाहता था जिन्हें वह नैतिक रूप से आपत्तिजनक मानता था। हमले का मकसद जानने के लिए एफबीआई उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल फुटप्रिंट की जांच कर रही है। जांच में एलन से जुड़े ब्लूस्काई सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट की समीक्षा शामिल है।
विज्ञापन
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन