फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald-trump-warns-zelenskyy-ukraine-war-settlement-russia-territorial-gains-putin-xi-meeting

रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप की जेलेंस्की को चेतावनी, कहा- बोले- समझौता नहीं किया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे

Wed, 21 Oct 2026 09:45 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई वॉशिंगटन
एएनआई वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 21 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत करने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि समझौते के लिए तैयार नहीं होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि रूस लगातार आगे बढ़ रहा है और बड़े भूभाग पर कब्जा कर चुका है।

विज्ञापन
donald-trump-warns-zelenskyy-ukraine-war-settlement-russia-territorial-gains-putin-xi-meeting
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत करने को कहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर जेलेंस्की समझौते के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि रूस लगातार आगे बढ़ रहा है और युद्ध के दौरान बड़े इलाके पर कब्जा कर चुका है।
विज्ञापन


ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने की इच्छा यूक्रेन को दिखानी होगी। उन्होंने कहा, "यूक्रेन को इस युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार होना होगा। जेलेंस्की को इस युद्ध को खत्म करने की इच्छा रखनी होगी। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो मुझे लगता है कि इसका बहुत बुरा नतीजा होगा।"
विज्ञापन


अमेरिकी मदद पर उठाए सवाल
ट्रंप ने यूक्रेन को दी गई अमेरिकी आर्थिक मदद पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को बड़ी मात्रा में पैसा दिया है, लेकिन बदले में उसे कुछ नहीं मिला। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी करदाता अब इस खर्च से थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "हमने यूक्रेन को बहुत बड़ी रकम दी है। हमें बदले में कुछ नहीं मिला, सिवाय महंगे डीजल के। हमने पिछले कई वर्षों में यूक्रेन को शायद लगभग सभी देशों से ज्यादा पैसा दिया है। यह सैकड़ों अरब डॉलर है। हमें कुछ वापस नहीं मिला और अमेरिकी करदाता इससे थक चुके हैं।"

रूस की बढ़त का किया जिक्र
ट्रंप ने कहा कि रूस समझौता करना चाहता है, लेकिन युद्ध के मैदान में उसकी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने रूस को एक बड़ी सैन्य ताकत बताते हुए कहा कि वह लगातार आगे बढ़ रहा है और बड़े भूभाग पर कब्जा कर चुका है। उन्होंने कहा, "आप कह सकते हैं कि यूक्रेन अच्छा कर रहा है या खराब, लेकिन उसके कब्जे वाले इलाके का आकार लगातार बढ़ रहा है। हर सप्ताह रूसी सेना आगे बढ़ती जा रही है। उसके पास लोगों की असीमित संख्या है।"

पुतिन और जिनपिंग के साथ बैठक की इच्छा
ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह यूक्रेन युद्ध खत्म करने और दुनिया में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी बैठक में जेलेंस्की की मौजूदगी जरूरी नहीं है।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, कंसास रवाना होने से पहले ट्रंप ने कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए वह हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं, चाहे बातचीत में कुछ पक्ष मौजूद हों या नहीं। उन्होंने कहा, "युद्ध खत्म करने के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा, चाहे कोई इसमें शामिल हो या नहीं।"

ट्रंप ने बताया कि नवंबर में चीन यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात का प्रस्ताव मुख्य रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि अगर परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में प्रगति होती है, तो यह दुनिया के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि, ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पुतिन और जिनपिंग के साथ ऐसी बैठक अभी औपचारिक रूप से तय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस विचार का समर्थन करते हैं।

जेलेंस्की पर फिर साधा निशाना
जब ट्रंप से जेलेंस्की के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी प्रशासन को इतिहास के गलत पक्ष में बताया था, तो ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति की आलोचना की। ट्रंप ने कहा, "जेलेंस्की को नहीं पता कि वह क्या कह रहे हैं। उन्हें बहुत पहले ही यह युद्ध खत्म कर लेना चाहिए था। अगर उन्होंने मेरी बात सुनी होती, तो काफी पहले बेहतर समझौता कर लिया होता।"


ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध में भारी जनहानि हुई है और यूक्रेन को बातचीत के लिए नया नेतृत्व या नया दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने रूसी समाचार एजेंसी तास के हवाले से कहा था कि ट्रंप और पुतिन चीन में होने वाले आगामी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान आमने-सामने मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed