फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump US Tariffs on Indian oil imports from Russia blow to Moscow economy severely disrupted

US Tariffs: ट्रंप का दावा- भारत में रूसी तेल आयात पर टैरिफ से मॉस्को को तगड़ा झटका, रूस की अर्थव्यवस्था पर असर

Mon, 11 Aug 2025 11:01 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 11 Aug 2025 11:01 PM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस से भारत में होने वाले तेल के आयात पर उन्होंने जो टैरिफ लगाए हैं, इससे मॉस्को को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि रूसी तेल आयात पर टैरिफ लगाने के फैसले से रूस की अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ रहा है। जानिए ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों पर और क्या बातें कहीं

विज्ञापन
Donald Trump US Tariffs on Indian oil imports from Russia blow to Moscow economy severely disrupted
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी आर्थिक नीतियों और टैरिफ वसूले जाने के फैसलों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने दावा किया है कि भारत में रूसी तेल आयात पर टैरिफ लगाए जाने से मॉस्को को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक टैरिफ के फैसले से रूस की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि रूस की अर्थव्यवस्था पहले से ही वैश्विक दबावों और विभिन्न देशों पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ से बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन


रूस की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा, भारत रूस का 'सबसे बड़ा या दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार' है। उन्होंने कहा कि रूस को अपने देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन मौजूदा हालात में उसकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। ट्रंप के मुताबिक रूस से भारत जो तेल खरीद रहा है, उस पर अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है, इससे मॉस्को की अर्थव्यवस्था को 'बड़ा झटका' लगा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात
उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि भारत पर 25% पारस्परिक टैरिफ लगाया गया है। रूस से तेल खरीद पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। बता दें कि ट्रंप ने कहा है कि 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से वसूला जाएगा। ट्रंप ने कहा, वे शुक्रवार को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने रूसी समकक्ष के साथ बातचीत सकारात्मक रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत करेंगे
उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन का अमेरिका आने का फैसला उनके लिए सम्मानजनक है। यह दिलचस्प है कि दोनों की मुलाकात रूस या किसी तीसरे देश में होने के बजाय अमेरिका में हो रही है। खबरों के मुताबिक रूसी राष्ट्राध्यक्ष पुतिन के साथ बैठक के बाद ट्रंप यूरोपीय नेताओं से भी बातचीत करेंगे। ट्रंप ने कहा, उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी बातचीत करने की योजना बनाई है। उन्होंने यह उम्मीद जताई है कि अगली बैठक पुतिन और जेलेंस्की के बीच होगी। जरूरत पड़ने पर वे उसमें शामिल होंगे।

चीन के साथ रिश्ते पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
रूस से इतर एशिया में चीन के साथ संबंधों पर ट्रंप ने कहा, अमेरिका और चीन के बीच 'अच्छे तरीके' से बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि चीन अमेरिका को भारी मात्रा में टैरिफ का भुगतान कर रहा है। बकौल ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके संबंध 'बहुत अच्छे' हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह देखना होगा। फिलहाल रिश्ते सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।


कई देशों के बीच संघर्ष रोकने का दावा, शांति बहाली का श्रेय भी लिया
20 नवंबर, 2024 को राष्ट्रपति बने ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने अब तक पांच युद्धों को समाप्त कराने में सफलता पाई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 6-7 मई को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चार दिनों तक चले भारत और पाकिस्तान के संघर्ष को समाप्त कराने का एक बार फिर से श्रेय लिया। बता दें कि भारत ने ट्रंप की मध्यस्थता और अमेरिकी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम दोनों देशों की सेनाओं के सैन्य महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच हुई सीधी बातचीत के बाद हुआ था। इसके अलावा ट्रंप ने अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच संघर्ष समाप्त कर शांति बहाल करने का भी दावा किया। बता दें कि हाल ही में दोनों देशों के बीच ट्रंप की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed