फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump US shutdown crisis deploys immigration agents to secure airports Democrats are biggest enemy

Shutdown: शटडाउन संकट में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, हवाईअड्डों की सुरक्षा में आव्रजन एजेंटों को उतारा

Mon, 23 Mar 2026 04:46 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 04:46 AM IST
सार

आईसीई एजेंटों को हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। यह जिम्मेदारी टीएसए की है जिसके पास 65,000 कर्मचारी हैं। इनमें 50,000 हवाईअड्डा सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Donald Trump US shutdown crisis deploys immigration agents to secure airports Democrats are biggest enemy
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर डेमोक्रेकट्स को घेरते हुए कहा कि ईरान के पतन के बाद अब अमेरिका की सबसे बड़ी दुश्मन कट्टरपंथी वामपंथी व बेहद अक्षम डेमोक्रेट पार्टी है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट हमारे देश को उन अवैध प्रवासियों के हवाले करना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने हमारी बेहद मजबूत सीमा से घुसपैठ करने की अनुमति दी है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि सोमवार से आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंट हवाई अड्डों की सुरक्षा में लगे परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) की मदद करेंगे। शटडाउन संकट में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) की मदद के लिए सोमवार से आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंटों को तैनात करने का आदेश दिया है। आंशिक शटडाउन के कारण अमेरिकी हवाईअड्डों पर कर्मचारियों की कमी हो गई जिसका खामियाजा यात्रियों को लंबे इंतजार के रूप में उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सोमवार को आईसीई हवाईअड्डों पर जाकर हमारे शानदार टीएसए एजेंटों की मदद करेगा। ये एजेंट इस तथ्य के बावजूद काम पर बने हुए हैं कि कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट केवल हमारे देश में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले कट्टर अपराधियों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना वेतन काम कर रहे 50 हजार टीएसए कर्मचारी
सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा एजेंट मुख्य रूप से हवाईअड्डों पर आव्रजन नियंत्रण का प्रबंधन करते हैं। टीएसए कर्मचारियों की कमी के कारण हाल ही में यात्रियों को देश भर के हवाईअड्डों पर, विशेषकर सुरक्षा जांच में अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। पिछले महीने, आंशिक सरकारी कामकाज ठप होने के कारण लगभग 50,000 टीएसए सुरक्षा कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं आईसीई एजेंट
आईसीई एजेंटों को हवाईअड्डे की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित नहीं किया जाता है। यह जिम्मेदारी टीएसए की है जिसके पास 65,000 कर्मचारी हैं। इनमें 50,000 हवाईअड्डा सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन के आव्रजन संबंधी कड़े अभियान में आईसीई ने केंद्रीय भूमिका निभाई है जिसकी वजह से कई डेमोक्रेट, नागरिक स्वतंत्रता समर्थक और आव्रजन वकालत समूहों ने इसकी आलोचना की है।

टीएसए के 400 से अधिक कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा
डीएचएस ने कहा कि 14 फरवरी को आंशिक शटडाउन शुरू होने के बाद से 400 से अधिक टीएसए कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। शटडाउन के लंबा खिंचने के साथ इस्तीफा और छुट्टी लेने वालों की संख्या में काफी वृद्धि होने की आशंका है। ट्रंप के पूर्व सहयोगी व उद्यमी एलन मस्क ने शनिवार को टीएसए कर्मचारियों के भुगतान के लिए धन उपलब्ध कराने की पेशकश की थी।


डेमोक्रेट्स के फंड देने से इन्कार के बाद हुई समस्या
यह शटडाउन तब शुरू हुआ जब डेमोक्रेट्स ने गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) को फंड देने से इन्कार कर दिया जिसमें टीएसए और आईसीई दोनों शामिल हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य इस बात पर अड़े हैं कि जब तक डीएचएस हिंसक आव्रजन प्रवर्तन नीतियों में बदलाव नहीं करता तब तक फंड स्वीकृत नहीं किया जाएगा। वे मिनेसोटा में हुई हिंसक कार्रवाई का हवाला देते हैं। सत्तारूढ़ रिपब्लिकन ने डीएचएस के केवल गैर-आव्रजन प्रवर्तन विभागों के लिए फंड पारित करने के डेमोक्रेट्स के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed