फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control

Donald Trump: 'हम दलदल सुखा रहे, यहां अब कट्टर वामपंथियों का कब्जा नहीं', निर्वासन की कार्रवाई पर बोले ट्रंप

Sun, 23 Feb 2025 03:34 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 23 Feb 2025 03:34 PM IST
सार

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकाले जाने के तरीके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आलोचकों के निशाने पर हैं। ट्रंप ने सैन्य विमानों की मदद से अवैध प्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकाला है। अपने फैसले पर उन्होंने कहा है कि वे दलदल को सुखाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अब कट्टर वामपंथी लोगों का नियंत्रण नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में सत्ता बदलने के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले एक महीने में उन्होंने 70 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इसमें कई फैसलों को अदालतों में चुनौती दी जा चुकी है। देश की संघीय अदालतें ट्रंप के फैसलों पर अस्थायी रोक भी लगा चुकी है। इन्हीं फैसलों में एक अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने का है। अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बाहर करने के अपने फैसले पर ट्रंप का कहना है कि वे देश में दलदल को सुखाने का काम कर रहे हैं। ट्रंप ने विरोधियों को आड़े हाथ लिया और कहा कि अब देश में कट्टर वामपंथी लोगों का नियंत्रण नहीं रहेगा।
विज्ञापन

Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
इन लोगों को अमेरिका से निकाला जा रहा है
ट्रंप ने पहले की सरकारों और प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा, अमेरिका में कई वर्षों से कट्टरपंथी वामपंथियों का नियंत्रण रहा है। हालांकि, अब इनका नियंत्रण नहीं रहेगा। रविवार को कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस (CPAC) में ट्रंप ने बड़े पैमाने पर निर्वासन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे देश में अब सही मायने में 'लोगों द्वारा सरकार' की स्थिति बहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोखेबाजों, झूठों, डीप स्टेट नौकरशाहों और वैश्विकवादी नेताओं को अमेरिका से निकाला जा रहा है। अवैध विदेशी अपराधियों को उनके घर भेजा जा रहा है। ट्रंप ने लोकतंत्र के मशहूर कथन- लोगों द्वारा और लोगों के लिए सरकार बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : आकाशवाणी
अमेरिका में किस फैसले के कारण देश से निकाले जा रहे प्रवासी
बता दें कि ट्रंप ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अवैध प्रवासियों को देश से निकालने का एलान किया था। इस फैसले के बाद भारत में भी 300 से अधिक लोगों को वापस भेजा जा चुका है। जिन लोगों को निकाला गया है, उन पर आरोप है कि वे बिना वैध कानूनी दस्तावेज के अमेरिका में रह रहे हैं। इन लोगों को निकाले जाने के समय पैरों में बेड़ियां और हाथों में हथकड़ी लगाने का मुद्दा संसद में भी गूंजा था। इस पर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि इस संबंध में लगातार अमेरिकी प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि नागरिकों की गरिमा से खिलवाड़ न हो।
विज्ञापन

Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- व्हाइट हाउस
अमेरिका की आजादी पर भी हमला हुआ, भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ जनता हुई एकजुट
ताजा घटनाक्रम में ट्रंप ने CPAC के मंच से कहा कि वर्षों तक वाशिंगटन पर कट्टरपंथी वामपंथी मार्क्सवादियों के साथ-साथ युद्धोन्माद फैलाने वाले लोगों का नियंत्रण रहा। बकौल ट्रंप, भ्रष्ट और विशेष हित रखने वाले इन लोगों के समूह ने हमारी संपत्ति लूटी। देश की सीमाओं को नष्ट कर अमेरिकी स्वतंत्रता पर भी हमला किया। इन लोगों ने पूरी तरह देश को चूस लिया, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बीते साल पांच नवंबर को हुए चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि देश की जनता इन भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ खड़ी हुई।

Donald Trump US Immigrants deportation program draining swamp no longer radical left control
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
लैटिन अमेरिकी देशों पर मदद करने का दबाव
अमेरिका से अवैध प्रवासियों को निकाले जाने से जुड़ी सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कई प्रवासियों को पनामा के होटल में हिरासत में रखा गया। कड़ी सुरक्षा में रखे गए इन लोगों को बाहरी दुनिया से संपर्क की इजाजत नहीं थी। इनमें एशिया के करीब 300 लोग शामिल थे। खबर के मुताबिक अपने अभियान को जारी रखने के लिए ट्रंप प्रशासन ने लैटिन अमेरिकी देशों पर मदद करने का दबाव भी बनाया है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed