{"_id":"5c588716bdec2253a33c5211","slug":"donald-trump-us-forces-to-monitor-iran-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान पर नजर रखने को इराक में तैनात होगी अमेरिकी सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान पर नजर रखने को इराक में तैनात होगी अमेरिकी सेना
Tue, 05 Feb 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर दबाव बनाने और नजर रखने के लिए इराक में अपने सैनिकों को रखने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने रविवार को सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं ईरान पर हर तरह से निगाह रखना चाहता हूं। हम ईरान पर लगातार नजर रखने वाले हैं। वहां अगर कोई व्यक्ति परमाणु हथियार या अन्य चीजें बनाता है, तो हम उसके बनाने से पहले ही उसके बारे में जान लेंगे।’
विज्ञापन
पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अमेरिका चुपचाप इराक में अपने सैनिकों को तैनात करने के लिए वहां के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है। बातचीत का यह दौर कई हफ्तों से चल रहा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सीरिया में आईएस के खिलाफ जंग के लिए भी अमेरिका इराक में अपने सैनिकों की तैनाती चाहता है।
विज्ञापन
सीरिया और अफगानिस्तान से धीरे-धीरे सेना वापस बुलाने के फैसले के बीच ट्रंप का यह फैसला अमेरिका-ईरान रिश्तों में जारी तनाव को और बढ़ा सकता है। बता दें कि पिछले साल अमेरिका ने खुद को ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अलग कर लिया था। इसके बाद ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से दोनों देशों के संबंध बेहद खराब हैं।
विज्ञापन
आईएस नहीं ईरान होगा निशाना: इराकी सांसद
ट्रंप के बयान के बाद इराकी सांसद जवाद अल-मुसावी ने कहा, ‘अमेरिकी सरकार का कहना है कि वह आईएस के खिलाफ हमारी लड़ाई में मदद करेंगे। भले ही वे यह कहें कि वे हमारी रक्षा के लिए आ रहे हैं लेकिन सच तो ये है कि वे ईरान को निशाना बनाएंगे।’