फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump to visit Paris on Dec 7, attend historic Notre Dame Cathedral's reopening

Paris: पांच साल पहले आग की भेंट चढ़ा 'नोट्रे डेम कैथेड्रल' खुलने को तैयार; उद्घाटन के समय ट्रंप रहेंगे मौजूद

Tue, 03 Dec 2024 08:40 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Dec 2024 08:40 AM IST
सार

नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च पेरिस के मशहूर और प्राचीन कैथेड्रल में से एक है। नोट्रे डेम फ्रेंच भाषा का शब्द है। इसका मतलब 'आर लेडी ऑफ पेरिस' होता है। नोट्रे डेम चर्च का निर्माण करीब 850 साल पहले किया गया था।
 

विज्ञापन
Donald Trump to visit Paris on Dec 7, attend historic Notre Dame Cathedral's reopening
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रांस के लिए एक अच्छी खबर है। अब जल्द ही राजधानी पेरिस में स्थित नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च फिर से खुलने वाला है। इसके पुनः उदघाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सप्ताह के अंत में यहां आएंगे। चर्च में साल 2019 की 15 अप्रैल को भयानक आग लग गई थी और देखते ही देखते पूरी इमारत आग के भेंट चढ़ गई थी। ऐतिहासिक इमारत को फिर से पूरी तरह खड़ा करने में आज पांच साल लग गए। 

विज्ञापन


850 साल पहले हुआ था निर्माण
बता दें, नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च पेरिस के मशहूर और प्राचीन कैथेड्रल में से एक है। नोट्रे डेम फ्रेंच भाषा का शब्द है। इसका मतलब 'आर लेडी ऑफ पेरिस' (Our Lady of Paris) होता है। नोट्रे डेम चर्च का निर्माण करीब 850 साल पहले किया गया था।
विज्ञापन


मुझे गर्व हो रहा...: ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा, 'यह बताते हुए मुझे गर्व हो रहा है कि मैं शनिवार को पेरिस की यात्रा करूंगा, जहां मैं शानदार और ऐतिहासिक नोट्रे डेम कैथेड्रल के पुनः उद्घाटन में भाग लूंगा, जिसे पांच साल पहले लगी खतरनाक आग के बाद पूरी तरह से खोल दिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति की तारीफ की
उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह सुनिश्चित करते हुए शानदार काम किया है कि नोट्रे डेम को फिर से उसी गौरव या उससे भी अधिक के साथ खोला जाए। यह सभी के लिए एक बहुत ही खास दिन होगा! 

नोट्रे डेम कैथेड्रल चर्च फिर से खुलने वाला है। इसे लेकर दो दिन समारोह सात और आठ दिसंबर को होगा। इसके बाद कार्यक्रम होते रहेंगे, जिसमें 17 और 18 दिसंबर को जीन-सेबेस्टियन बाख के मैग्निफिकेट के दो संगीत कार्यक्रम शामिल हैं। बताया जा रहा कि 


पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार
नेशनल जियोग्राफिक ने कैथेड्रल के महासचिव ओलिवियर जोस के हवाले से कहा, 'यह एक बहुत खास दिन है, जिसका पूरी दुनिया को बेसब्री से इंतजार है।'

पेरिस के महाधर्माध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर में मैक्रों और ट्रंप, अधिकारियों, दाताओं, पेरिस के सभी प्रतिनिधियों, कैथेड्रल अध्याय के सदस्यों और पेरिस के पादरियों की उपस्थिति में चर्च को फिर से खोला जाएगा। इस दौरान तीन बार 121 भजन गाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed