{"_id":"5dd09d018ebc3e54e765badd","slug":"donald-trump-to-attend-nato-summit-in-london-a-few-days-before-uk-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन मतदान से कुछ दिन पहले लंदन में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन मतदान से कुछ दिन पहले लंदन में नाटो शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे ट्रंप
Sun, 17 Nov 2019 06:36 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 17 Nov 2019 06:36 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल फोटो)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने लंदन में नाटो की 70 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्रिटेन का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ‘ट्रंप का यह दौरा ब्रिटेन के आम चुनावों के लिए होने वाले मतदान से कुछ दिन पहले होगा।’
विज्ञापन
ब्रेग्जिट की योजना के पक्ष में जन समर्थन हासिल करने के प्रयासों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव में फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। इस बेहद विभाजनकारी योजना के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री बोरिस को मजबूत समर्थन दिया है।
विज्ञापन
यूरोपीय संघ के साथ ‘नो-डील’ परिदृश्य में भी ब्रेग्जिट का समर्थन कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले महीने कहा था कि लंदन को अमेरिका के साथ व्यापार जारी रखने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि ट्रंप और अमेरिका की पहली महिला मेलानिया दो से चार दिसंबर के ब्रिटेन दौरे पर नाटो सम्मेलन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन