फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump threat of a lawsuit the British government expresses support for BBC channel apologizes

Britain: ट्रंप के मुकदमे की धमकी के बीच बीबीसी के समर्थन में ब्रिटेन सरकार, चैनल ने गलत संपादन पर मांगी माफी

Wed, 12 Nov 2025 03:22 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 12 Nov 2025 03:22 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुकदमे की धमकी और पक्षपात के आरोपों के बीच ब्रिटेन सरकार BBC के समर्थन में उतर आई है। ट्रंप ने BBC पर अपने भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। चैनल ने गलती मानते हुए माफी मांगी, जबकि विवाद के चलते दो शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा भी दे दिया।

विज्ञापन
Donald Trump threat of a lawsuit the British government expresses support for BBC channel apologizes
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मुकदमे की धमकी और पक्षपात के आरोपों के बीच ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को बीबीसी का बचाव किया। ब्रिटिश संस्कृति मंत्री लीसा नैंडी ने संसद में कहा कि बीबीसी में कुछ चुनौतियां जरूर हैं, पर यह अब भी ब्रिटेन का सबसे भरोसेमंद समाचार स्रोत है। बता दें कि पूरा मामला BBC के डॉक्यूमेंट्री कार्यक्रम Trump: A Second Chance? से जुड़ा है, जो 2024 अमेरिकी चुनावों से ठीक पहले प्रसारित हुआ था।

विज्ञापन


इसमें BBC ने ट्रंप के 6 जनवरी 2021 के भाषण के तीन हिस्सों को जोड़कर एक ऐसा संपादित क्लिप दिखाया, जिससे यह झलकता था कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को हिंसक मार्च करने के लिए उकसाया। बाद में BBC ने माना कि संपादन भ्रामक था और असली भाषण में ट्रंप ने अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिका में वीजा मुश्किल: ट्रंप प्रशासन ने जारी की सख्त नई गाइडलाइन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति बने अहम मानदंड

विज्ञापन
विज्ञापन

दो शीर्ष अध्कारियों ने दिया इस्तीफा
इस विवाद के चलते BBC के शीर्ष अधिकारी टिम डेवी और न्यूज हेड डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया। BBC के चेयरमैन समीर शाह ने कहा कि संपादन गलत प्रभाव देता था और इसके लिए चैनल ने माफी मांगी है।

ट्रंप ने वकील ने रखी  ये बड़ी मांग
बता दें कि ट्रंप के वकील अलेजांद्रो ब्रिटो ने BBC से झूठी और अपमानजनक सामग्री वापस लेने, माफी मांगने और एक अरब डॉलर के हर्जाने की मांग की है। ऐसे में अगर BBC शुक्रवार तक जवाब नहीं देता, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार ट्रंप ब्रिटेन में मुकदमा नहीं कर पाएंगे, क्योंकि मानहानि केस की समय सीमा एक वर्ष होती है।

ये भी पढ़ें:- Botswana: बोत्सवाना पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ भव्य स्वागत; क्यों खास है ये दौरा?

बीबीसी पर भी उठ रहे सवाल
दूसरी तरफ BBC की फंडिंग और निष्पक्षता पर भी सवाल उठे हैं। चैनल का खर्च जनता से वसूले जाने वाले लाइसेंस शुल्क (£174.50) से चलता है, जिसे लेकर अब विरोध बढ़ रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि विश्वास लगातार घट रहा है  और कई लोग शुल्क देना बंद करने की बात कर रहे हैं। सरकार ने कहा है कि वह 2027 में BBC के चार्टर की समीक्षा करेगी, ताकि संस्थान को 'सतत वित्तपोषण' और 'जनता का विश्वास' सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed