फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump Testifies Against Writer E. Jean Carroll Who Accused Him Of Rape

USA: दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लेखिका के खिलाफ ट्रंप ने दी गवाही, 26 साल पुराना है मामला

Thu, 20 Oct 2022 08:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Oct 2022 08:42 AM IST
सार

 अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का खारिज करते हुए  उनके खिलाफ गवाही दे दी है।

विज्ञापन
Donald Trump Testifies Against Writer E. Jean Carroll Who Accused Him Of Rape
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेखिका ई. जीन कैरोल द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों का खारिज करते हुए  उनके खिलाफ गवाही दे दी है। कैरोल का आरोप है कि ट्रंप ने उनके साथ 1996 की शुरुआत में यौन शोषण किया था।78 वर्षीय ई. जीन कैरोल ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंट स्टोर में उनके साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं कैरोल ने 2019 में ट्रंप पर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। इल बीच कैरोल का प्रतिनिधित्व करने वाली न्यूयॉर्क की कानूनी फर्म ने एक बयान में कहा कि हमें खुशी है  हम आज डोनाल्ड ट्रम्प का बयान लेने में  कामयाब हो गए। हमें उम्मीद है कि हम आगे जल्द इस मामले में न्याय पाएंगे। हालांकि, ट्रंप ने गवाही के दौरान क्या सब कहा यह बातें सामने नहीं आई हैं।

विज्ञापन


क्या आरोप था पीड़िता कैरोल का?
न्यूयॉर्क पत्रिका में छपे लेख में कैरोल ने कहा था कि वह ट्रंप से 1995 के आखिर और 1996 की शुरुआत में मिली थीं। ये मुलाकात बर्जडोर्फ गुडमैन (डिपार्टमेंट स्टोर कंपनी) में हुई थी। कैरोल कहती हैं कि उन्होंने ट्रंप को रियल एस्टेट टायकून के रूप में पहचाना और ट्रंप ने उन्हें कहा था कि वह किसी लड़की के लिए तोहफा खरीदने आए हैं। इसी दौरान ट्रंप ने उनके साथ दुष्कर्म किया।  जानकारी के मुताबिक उस वक्त ट्रंप और कैरोल की उम्र 50 साल के करीब थी। और ट्रंप की पत्नी मार्ला मेपल्स थीं। कैरोल का कहना है कि उन्होंने घटना के बारे में अपने दो दोस्तों को बताया था, जिनमें से एक ने उन्हें पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। लेकिन एक अन्य दोस्त ने इसके उलट कहा कि भूल जाओ! उसके (ट्रंप) पास 200 वकील हैं। वो तुम्हें दफना देगा। 
विज्ञापन


ट्रंप ने महिला को पहचानने से किया इंकार
ट्रंप का कहना था कि वह ई. जीन कैरोल नाम की इस महिला से कभी नहीं मिले हैं। ट्रंप ने महिला पर आरोप लगाया है कि वह नई किताब बेचने के लिए उनपर ऐसे आरोप लगा रही है।  उन्होंने इन आरोपों को "पूरी तरह झूठा" बताते हुए कहा है कि "वो मेरे टाइप की नहीं है।  ट्रंप ने एक अमेरिकी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं बड़े सम्मान के साथ कहूंगा कि नंबर एक, वो मेरे टाइप की नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed