फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump supports Israel says Ban on supporters of Hamas in America Israel Hamas war

Israel-Hamas: इस्राइल के समर्थन में आए ट्रंप, कहा- सत्ता में आने पर हमास के समर्थकों पर लगाएंगे प्रतिबंध

Tue, 17 Oct 2023 07:06 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 17 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर वे अमेरिका की सत्ता में आते हैं तो ऐसे किसी भी व्यक्ति को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जो इस्राइल के अस्तित्व के अधिकार में विश्वास नहीं करता।

विज्ञापन
Donald Trump supports Israel says Ban on supporters of Hamas in America Israel Hamas war
Former US President Donald Trump - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल हमास युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एलान किया कि अगर वे राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो हमास का समर्थन वाले प्रवासियों को अमेरिका आने से रोक दिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर हमास का समर्थन करने वाले अप्रवासियों को गिरफ्तार करेंगे और देश में हमास के समर्थन में होने वाले विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाएगी।

विज्ञापन

इन लोगों पर भी प्रतिबंध
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सोमवार को चुनावी अभियान के तहत अमेरिका के आयोवा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर वे अमेरिका की सत्ता में आते हैं तो ऐसे किसी भी व्यक्ति को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जो इस्राइल के अस्तित्व के अधिकार में विश्वास नहीं करता। हम उन विदेशी छात्रों के वीजा को भी रद्द करेंगे, जो यहूदी विरोधी मानसिकता का होगा। उन्होंने कसम खाई कि हम आतंकवाद से ग्रस्त देशों की अमेरिका यात्रा पर भी प्रतिबंध को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

बता दें, पिछली सरकार में ट्रंप ने मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे निचली अदलात ने तो रद्द कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध को बरकरार रखा। बाद में बाइडन प्रशासन ने प्रतिबंध को पूर्ण रूप से हटा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेटिक ने बयान को बताया इस्लामोफोबिक
ट्रंप ने आगे कहा कि हम लीबिया, सोमालिया, सीरिया, यमन के साथ-साथ हमारे देश के लिए खतरा पैदा करने वाले किसी भी देश के लोगों को अमेरिका नहीं आने देंगे। ट्रंप ने वहां उपस्थित लोगों को एक कविता भी सुनाई, जिसमें उन्होंने ऐसे प्रवासियों की तुलना सांप से की। ट्रंप के इस बयान को डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने इस्लामोफोबिक और अतिवादी बताया।

सभी उम्मीदवारों ने किया हमास का विरोध
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोवा में रिपब्लिकन राष्ट्रपति चुनाव की नामांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें राष्ट्रपति पद के अन्य उम्मीदवार भी शामिल हुए थे। इस दौरान सभी प्रतिद्वंदियों ने हमास की निंदा की और इस्राइल का समर्थन किया। हालांकि, किसी भी प्रतिद्वंदी ने हमास और हमास समर्थकों के खिलाफ इतने कड़े शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed