{"_id":"69e2973f750b6b8e5b0d8aed","slug":"donald-trump-suggests-second-round-of-direct-us-iran-talks-could-happen-this-weekend-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Iran Talk: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Iran Talk: अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है, राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए संकेत
Sat, 18 Apr 2026 01:55 AM IST
Nitin Gautam
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:55 AM IST
सार
अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि दोनों देशों के बीच ये बैठक इस सप्ताह के अंत तक हो सकती है। इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया है, लेकिन अमेरिका ने नाकाबंदी हटाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है। ट्रंप ने समाचार पोर्टल Axios को दिए एक टेलीफोन इंटरव्यू में कहा, 'ईरान बातचीत करना चाहता है।' उन्होंने कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि इस सप्ताहांत एक बैठक होने की संभावना है।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित समझौते की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
ट्रंप ने अपना दावा दोहराया
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपना वह दावा दोहराया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से बंद करने पर सहमत हो गया है। न्यूजनेशन के साथ शुक्रवार को एक टेलीफोन इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकने पर सहमत हो गया है तो इस पर ट्रंप ने विश्वास के साथ हां कहा। ट्रंप ने कहा कि 'क्या आपको इस पर हैरानी है? लेकिन मुझे इस बात पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं है।' गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी अमेरिका को सौंपेगा।
ये भी पढ़ें- होर्मुज खुला या नहीं?: ईरान की सरकारी मीडिया ने अराघची के फैसले पर उठाए सवाल, रास्ता खुलने के दावों पर संशय
विज्ञापन
ईरान ने संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने का दावा खारिज किया
ईरान ने ट्रंप का वह दावा सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ट्रंप ने कहा कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगेई ने कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करेगा। बगेई ने कहा, 'संवर्धित यूरेनियम हमारे लिए उतना ही पवित्र है, जितनी ईरानी मिट्टी और किसी भी कीमत पर इसे अमेरिका को नहीं सौंपा जाएगा।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन