{"_id":"614cd6358ebc3efcaf746bdd","slug":"donald-trump-sues-niece-mary-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप ने भतीजी पर किया मुकदमा, मैरी ने कहा- हताश हैं अंकल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप ने भतीजी पर किया मुकदमा, मैरी ने कहा- हताश हैं अंकल
Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
Jeet Kumar
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
सार
ट्रंप ने मुकदमे में कहा है कि उनकी भतीजी मैरी ट्रंप और अखबारों ने धोखे से गोपनीय दस्तावेज हासिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी भतीजी के खिलाफ न्यूयॉर्क की एक अदालत में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा 2018 में छपी उस रिपोर्ट के खिलाफ है जिसमें मैरी ट्रंप ने अपने अंकल पर टैक्स से जुड़ी संदिग्ध योजनाओं से जुड़े रहने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ट्रंप ने यह आरोप लगाया है कि उनती 56 वर्षीया भतीजी ने एक समझौते को तोड़ा है, जिसके तहत वो दस्तावेजों को प्रकट नहीं कर सकती थीं। इसके जवाब में मैरी ट्रंप ने कहा, यह मुकदमा उनके अंकल की हताशा का संकेत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ट्रंप घिरते जा रहे हैं और वो इससे बाहर आने के लिए वे जो कुछ भी कर सकते हैं, कर रहे हैं। मैरी ने कहा, अंकल विषय को बदलने की कोशिश करेंगे। पिछले साल मैरी ने अपनी एक किताब में दावा किया था कि ट्रंप एक ऐसे आत्ममुग्ध शख्स हैं, जिन्होंने आम अमेरिकियों की जिंदगी खतरे में डाल दी है।
विज्ञापन
उन्होंने इसमें ट्रंप को धोखेबाज तक करार दिया था। हालांकि ट्रंप ने इन दावों का खंडन किया था। अपनी जीवनी में मैरी ट्रंप ने ने बताया था कि उन्होंने किस तरह से न्यूयॉर्क टाइम्स को टैक्स से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराए थे।