फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump security lapse fear of gunfire during dinner US President evacuated safely

Donald Trump: ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक, रात्रिभोज में चलीं गोलियां; सुरक्षित निकाले गए अमेरिकी राष्ट्रपति

Sun, 26 Apr 2026 06:43 AM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 26 Apr 2026 06:43 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज के दौरान एक हमलावर ने होटल में गोलियां बरसाईं। इस अप्रत्याशित घटना के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को तत्काल बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Donald Trump security lapse fear of gunfire during dinner US President evacuated safely
ट्रंप की सुरक्षा में चूक - फोटो : PTI

विस्तार

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में शनिवार रात एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। यहां व्हाइट हाउस संवाददाता डिनर का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान अचानक गोलीबारी की घटना हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी बड़े नेताओं को तुरंत वहां से बाहर निकाला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक हमलावर ने गोलियां चलाई थीं। चश्मदीदों के मुताबिक उन्होंने करीब 5 से 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Peace Talks: ट्रंप ने दूतों की पाकिस्तान यात्रा रद्द करने का किया बचाव, कहा- ईरान का प्रस्ताव काफी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही फायरिंग हुई, हॉल में मौजूद सैकड़ों पत्रकार और मशहूर हस्तियां अपनी जान बचाने के लिए मेजों के नीचे छिप गए। सीक्रेट सर्विस के जवान चिल्लाकर लोगों को हटने और नीचे झुकने के लिए कह रहे थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे बैंक्वेट हॉल को घेर लिया। नेशनल गार्ड के जवानों ने भी इमारत के अंदर मोर्चा संभाल लिया।

होटल से लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई, लेकिन किसी को भी अंदर आने से रोक दिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है। हमलावर कौन था और उसने ऐसा क्यों किया, इसकी जांच अभी जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed