{"_id":"60bc3dcf8ebc3ee48c04dc99","slug":"donald-trump-says-we-will-win-carolina-once-again-in-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- 2024 में रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में फिर से लौटेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- 2024 में रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में फिर से लौटेगी
Sun, 06 Jun 2021 09:03 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:03 AM IST
सार
ग्रीनविले शहर में आयोजित नॉर्थ कैरोलिना रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि 2024 में उनकी रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से उत्तरी कैरोलिना में जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Former US President Donald Trump
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल व्हाइट हाउस और ओवल ऑफिस छोड़ने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उत्तरी कैरोलिना रिपब्लिकन कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि "हम उत्तरी कैरोलिना एक बार फिर से जीतेंगे इसके लिए जमीनी स्तर पर काम चालू है। हम एक साल में उत्तरी कैरोलिना के महान राज्य को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उत्तरी कैरोलिना रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है। रिपब्लिकन ने पिछले 13 राष्ट्रपति चुनावों में से 11 में उत्तरी कैरोलिना जीता है। डेमोक्रेट जिमी कार्टर और बराक ओबामा भी क्रमशः 1976 और 2008 में ही यहां जीते थे। डोनाल्ड ट्रंप भी 2020 के नॉर्थ कैरोलिना से चुनाव जीतकर व्हाइट हाउस पहुंचे थे।
विज्ञापन
पिछले साल अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी दोबारा सत्ता में नहीं आ पायी । चुनाव नतीजों के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार स्वीकार नहीं कर पाए थे। चुनाव परिणामों में डेमोक्रेटिक पार्टी और जो बाइडेन की जीत की घोषणा के 5 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया और खुद के जीतने का दावा किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ट्रंप ने ट्वीट किया, 'सुपरवाइजर्स को काउंटिंग रूम में घुसने की इजाजत नहीं दी गई। यह चुनाव मैं ही जीता हूं और मुझे 7 करोड़ 10 लाख वोट मिले हैं।
विज्ञापन