फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says that US must learn to live with covid19 virus like flu

अमेरिका को फ्लू की तरह कोविड-19 वायरस के साथ जीना सीखना होगा: डोनाल्ड ट्रंप

Tue, 06 Oct 2020 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 06 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump says that US must learn to live with covid19 virus like flu
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की तुलना मौसमी फ्लू से की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों को इसके साथ रहना सीखना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि कोरोना की वजह से देश को बंद कर देना कोई विकल्प नहीं है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मंगलवार को उन्होंने बेहतर महसूस करने की बात कही और लोगों से वायरस से न डरने की अपील की। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर व्हाइट हाउस लौटने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। अमेरिकी राष्ट्रपति के फिजीशियन ने बताया है कि ट्रंप ने पहली रात घर पर आराम से बिताई और आज उनमें कोई लक्षण नहीं दिखे। कुल मिलाकर वह बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपने ट्वीट' में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'फ्लू का मौसम आ रहा है! वैक्सीन होने के बावजूद हर साल हर साल कई लोगों की फ्लू की वजह से मौत हो जाती है। क्या हम अपना देश बंद करने जा रहे हैं? नहीं, हमने इसके साथ जीना सीखा है, उसी तरह हम कोविड के साथ जीना सीख रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्विटर पर साझा किए एक वीडियो में कहा, 'मैंने कोरोनावायरस के बारे में बहुत कुछ जान लिया है। जरूरी है कि इसे खुद पर हावी न होने दें। इससे डरें मत। आप इसे हरा देंगे। हमारे पास सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं और सर्वोत्तम दवाएं हैं। सब कुछ हाल ही में विकसित किए गए हैं।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed