{"_id":"6a262cc81fc756d25f0c021d","slug":"donald-trump-says-i-am-calling-netanyahu-to-tell-him-not-to-retaliate-for-iran-missile-attacks-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump-Netanyahu Talks: ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका, कहा- अब हमला नहीं, वरना टूट जाएगा इस्राइल-ईरान शांति समझौता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump-Netanyahu Talks: ट्रंप ने नेतन्याहू को रोका, कहा- अब हमला नहीं, वरना टूट जाएगा इस्राइल-ईरान शांति समझौता
Mon, 08 Jun 2026 08:15 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:15 AM IST
सार
Israel Iran Conflict: ईरान के मिसाइल हमलों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात कर जवाबी हमला न करने को कहा है। ट्रंप ने दावा किया कि इस्राइल और ईरान के बीच शांति समझौता बेहद करीब है और नया हमला पूरी डील बिगाड़ सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं ट्रंप ने और क्या कुछ कहा...
विज्ञापन
ट्रंप-नेतन्याहू।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बड़ा बयान देकर पश्चिम एशिया की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने साफ कहा है कि वह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर रहे हैं और उन्हें ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में पलटवार नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि अगर इस समय जवाबी हमला हुआ तो दोनों देशों के बीच बनने वाली संभावित शांति डील टूट सकती है। ऐसे समय में यह बयान आया है जब ईरान ने अप्रैल में हुए युद्धविराम के बाद पहली बार इस्राइल पर मिसाइल हमला किया है।
ये भी पढ़ें- PM Modi Records: चार कीर्तिमान बना चुके पीएम मोदी की अब पांचवें पर नजर; दो रिकॉर्ड के लिए जीतना होगा एक और चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या ट्रंप ने नेतन्याहू को सीधे चेतावनी दी?
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने कहा कि वह नेतन्याहू से कह रहे हैं कि अभी जवाबी हमला करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि “हम समझौते के बेहद करीब हैं। सोमवार, मंगलवार या बुधवार तक डील हो सकती है। ऐसे समय में हमला हालात को और बिगाड़ देगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान को अब बातचीत की मेज पर लौटना चाहिए। उन्होंने कहा, तुमने मिसाइल दाग दी, अब बस करो और समझौता करो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PM Modi Records: चार कीर्तिमान बना चुके पीएम मोदी की अब पांचवें पर नजर; दो रिकॉर्ड के लिए जीतना होगा एक और चुनाव
विज्ञापन