फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump says he is serious about Canada becoming 51st state in Super Bowl interview

US-Canada: 'मैं कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर गंभीर', सुपर बाउल इंटरव्यू में बोले ट्रंप

Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 09:21 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाना चाहते हैं। यह बयान उन्होंने सुपर बाउल प्री-शो के दौरान एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में दिया। ट्रंप ने कहा, 'हम कनाडा के साथ हर साल 200 अरब डॉलर का नुकसान झेल रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।' 

विज्ञापन
donald Trump says he is serious about Canada becoming 51st state in Super Bowl interview
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सुपर बाउल प्रीशो के दौरान एक इंटरव्यू में कहा कि वह कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के बारे में गंभीर हैं। इस दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या कनाडा को अपने साथ मिलाने की उनकी बात 'वास्तविक' है - जैसा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में चेतावनी दी थी, तो उन्होंने कहा, 'हां, यह सच है।' 'मुझे लगता है कि कनाडा 51वां राज्य बनकर बहुत बेहतर होगा क्योंकि कनाडा के साथ हम हर साल 200 बिलियन डॉलर गंवाते हैं। और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा'। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम कनाडा को हर साल 200 बिलियन डॉलर की सब्सिडी क्यों दे रहे हैं?
विज्ञापन


कनाडा को ट्रंप ने दिया कई बार सुझाव
डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार सुझाव दिया है कि अगर कनाडा 51वां अमेरिकी राज्य बनने के लिए सहमत हो जाए तो यह बेहतर होगा - एक संभावना जो कनाडाई लोगों के बीच बेहद अलोकप्रिय है। इससे पहले कनाडाई पीएम ने शुक्रवार को व्यापार और श्रमिक नेताओं के साथ एक बंद कमरे में सत्र के दौरान कहा कि कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने की ट्रंप की बात वास्तविक थी और देश के प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच की इच्छा से जुड़ी थी।
विज्ञापन


जस्टिन ट्रूडो ने दी चेतावनी  
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप कनाडा को अमेरिका में मिलाने की योजना पर गंभीर हैं। उन्होंने कहा, 'ट्रंप कनाडा के प्राकृतिक संसाधनों तक पहुंच चाहते हैं और इसके लिए हमें अपने देश में मिलाने की सोच रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के बिना कनाडा असफल–ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि कनाडा अमेरिका के बिना 'टिक नहीं सकता' और उसे अमेरिकी सुरक्षा पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वे अपनी सेना पर ज्यादा खर्च नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि अमेरिका उनकी रक्षा करेगा। लेकिन यह अब संभव नहीं होगा।'  इसके साथ ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। हालांकि, उन्होंने कनाडा के तेल, गैस और बिजली पर यह टैक्स 10% रखने की बात कही है। वहीं एलन मस्क की तरफ से सरकारी विभागों को बंद करने की योजना पर ट्रंप ने कहा कि मस्क 'बेहतरीन' काम कर रहे हैं और वह शिक्षा विभाग और सेना में बदलाव लाने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed