फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump says China very patient Xi Jinping not attack Taiwan as long as I am President

Donald Trump: ट्रंप ने कहा- चीन बहुत धैर्यवान, मेरे राष्ट्रपति रहते शी जिनपिंग ताइवान पर हमला नहीं करेंगे

Sun, 17 Aug 2025 06:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 06:01 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार में कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें भरोसा दिया है कि जब तक आप राष्ट्रपति हैं, तब तक चीन ताइवान पर हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने इसकी सराहना की और कहा कि मैं और चीन दोनों बहुत धैर्यवान हैं। 

विज्ञापन
Donald Trump says China very patient Xi Jinping not attack Taiwan as long as I am President
डोनाल्ड ट्रंप / शी जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा उन्हें दिए गए भरोसे के बारे में बात की। ट्रंप ने बताया कि जिनपिंग ने कहा है कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, तब तक वह ताइवान पर हमला नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा, 'मैं आपको बता दूं, चीन और ताइवान के मामले में भी हालात गंभीर हो सकते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, ऐसा कुछ होगा। आगे देखते हैं क्या होता है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Conflict: शांति की उम्मीदों के साथ संदेह की गहरी छाया, ट्रंप की शैली और छवि पर विश्व मीडिया की राय जुदा-जुदा
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं और चीन दोनों ही बहुत धैर्यवान: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा कि शी जिनपिंग ने मुझे भरोसा दिया है कि जब तक आप राष्ट्रपति हैं, मैं ताइवान पर कभी हमला नहीं करूंगा। इस पर मैंने उनसे कहा कि ठीक है और मैं इसकी सराहना करता हूं। ट्रंप ने आगे कहा कि मैं और चीन दोनों ही बहुत धैर्यवान हैं। दोनों नेताओं ने ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल की पहली पुष्टि जून में की थी। ट्रंप ने अप्रैल में यह भी बताया था कि शी जिनपिंग ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह फोन कब हुआ था।


ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन 
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अगर जरूरत पड़ी तो बलपूर्वक उसे अपने साथ मिलाने की बात करता है। वहीं, ताइवान चीन के इस दावे का कड़ा विरोध करता है और स्वतंत्र रूप से काम करता है। हालांकि, अमेरिका ताइवान का प्रमुख हथियार आपूर्तिकर्ता और अंतरराष्ट्रीय समर्थक है, फिर भी दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ें: EU: ट्रंप ने बदला रुख तो जेलेंस्की के पक्ष में लामबंद हुए यूरोपीय देश, रूस पर दबाव बनाए रखने का लिया संकल्प

ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण: चीनी दूतावास
वाशिंगटन में चीन के दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। दूतावास के प्रवक्ता लियू पेंगयु ने कहा, 'अमेरिकी सरकार को 'वन-चाइना नीति' और चीन-अमेरिका के बीच हुई तीन संयुक्त घोषणाओं का पालन करना चाहिए। ताइवान से जुड़े मामलों को समझदारी से संभालना चाहिए और चीन-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता की ईमानदारी से रक्षा करनी चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed