फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump said hearing difficult in supreme court

ट्रंप ने अमेरिकी अदालत प्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- 'शीर्ष न्यायालय में सुनवाई मुश्किल'

Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
donald trump said hearing difficult in supreme court
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी एवं गडबड़ी के उनके आरोपों की सुनवाई अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में मुश्किल है। इसके साथ ही ट्रंप ने अदालतों पर उनके मामलों की सुनवाई से इनकार करने का आरोप लगाते हुए दोहराया कि वह इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे कि वह चुनाव हार चुके हैं ।

विज्ञापन


ट्रंप ने अमेरिका में तीन नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में मिली शिकस्त को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और उनकी अधिकतर कानूनी चुनौतियां खारिज हो चुकी हैं ।
विज्ञापन



ट्रंप ने एक टीवी साक्षात्कार में बिना किसी साक्ष्य के आरोप लगाया कि उनके चुनावी मुकदमों को गलत तरीके से रोक दिया गया । इसके साथ ही उन्होंने देश की न्यायिक प्रणाली पर सवाल उठाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'हम साक्ष्य प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं और न्यायाधीशों ने हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी । हमारे पास बहुत से साक्ष्य हैं। आपने संभवत: पिछले हफ्ते बुधवार को देखा कि पेन्सिलवेनिया में हमारी सुनवाई होनी थी…। ’’ चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद ट्रंप का यह पहला साक्षात्कार था । इन चुनावों में डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन विजेता बन कर उभरे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed