फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump ruled out renegotiating trade deal with China expressed disappointment over coronavirus outbreak

ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर दोबारा बात करने से किया मना, कहा- निराश हूं

Fri, 15 May 2020 08:50 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 15 May 2020 08:50 AM IST
सार

  • ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया।
  • ट्रंप ने कहा कि चीन ने हमेशा अमेरिका से बौद्धिक संपदा को चुराया है।
  • राष्ट्रपति ने कहा कि चीन के साथ व्यापार करके हमने अपना सौभाग्य खो दिया है।

विज्ञापन
Donald Trump ruled out renegotiating trade deal with China expressed disappointment over coronavirus outbreak
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते पर पुनर्विचार करने से इनकार कर दिया है और बीजिंग द्वारा कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने पर निराशा व्यक्त की है। इस वायरस के कारण दुनिया में तीन लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें से 80 हजार अमेरिका के नागरिक हैं।

विज्ञापन

इस साल की शुरुआत में चीन और अमेरिका के बीच दो सालों के टैरिफ युद्ध के बाद प्रथम चरण के व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था काफी प्रभावित हुई थी। ट्रंप ने गुरुवार को फॉक्स बिजनेस न्यूज से कहा, 'चीन ने कहा था कि वे (व्यापार) सौदे पर फिर से बातचीत करना चाहते हैं। हम दोबारा बातचीत नहीं करने वाले हैं।'
विज्ञापन



उन्होंने कहा, 'देखिए मैं अभी उस विशेष विषय (चीन) के साथ कुछ भी करने को लेकर खुश नहीं हूं। मैंने जो कुछ कहा वह सही निकला। आप अन्य देशों को देखते हैं कि वे हमसे व्यापार करने के लिए शुल्क लेते हैं और हमें उनसे शुल्क वसूलने की अनुमति नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन ने हमेशा अमेरिका से बौद्धिक संपदा (आईपी) को चुराया है। उन्हें कभी बाहर नहीं किया गया। अब उन्हें बाहर किया जाएगा। हम उन्हें रोकने वाले हैं। मेरे कहने का मतलब है कि आप उनके साथ व्यापार करना बंद कर सकते हैं, यह एक चीज है। चीन के साथ व्यापार करके हमने अपना सौभाग्य खो दिया है। हमने चीन का पुनर्निर्माण किया है।


ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है लेकिन इस सीट (ओवल ऑफिस) पर बैठे लोगों ने उन्हें हमें उस तरह से ठगने की अनुमति दी जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ था और इसमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और जो बाइडेन भी शामिल हैं। उन्होंने देश को ठगने की अनुमति दी। हमने अरबों रुपये खर्च किए हैं। हमने उन्हें साल-दर-साल अरबों डॉलर दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed