{"_id":"69c4cb874811221e2101d662","slug":"donald-trump-reputation-stake-speculation-rife-about-jd-vance-pakistan-visit-to-pakistan-to-peace-on-iran-war-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: 27 दिन से बमबारी जारी, दांव पर ट्रंप की इज्जत; शांति बहाली के कोशिश में वेंस के PAK जाने की अटकलें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: 27 दिन से बमबारी जारी, दांव पर ट्रंप की इज्जत; शांति बहाली के कोशिश में वेंस के PAK जाने की अटकलें
Thu, 26 Mar 2026 11:31 AM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान/वॉशिंगटन

Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:31 AM IST
सार
अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए एक 15-सूत्रीय शांति प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, ईरान ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया था। ईरान ने कहा था कि युद्धविराम सिर्फ उसकी शर्तों पर ही होगा। गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान से परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों पर रोक लगाने के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की मांग की थी।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान से छिड़ी जंग 27वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दावा किया है कि तेहरान के शीर्ष नेतृत्व के साथ युद्ध रोकने को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि, ईरान की ओर से संघर्ष विराम को लेकर बातचीत से इनकार किया गया है। युद्ध रोकने के दावों और इनकार की इस हुज्जत में ट्रंप की इज्जत दांव पर लग गई है।
वहीं, कई अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इसे आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान के इस्लामाबाद में शांति वार्ता करने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: खत्म होने वाली है ईरान के साथ छिड़ी जंग: ट्रंप ने सलाहकारों को दिया फरमान, कुछ हफ्तों में निकालें रास्ता!
विज्ञापन
इस्लामाबाद में शांति वार्ता की अटकलें
रिपोर्ट्स के अनुसार संघर्ष विराम के लिए इसी हफ्ते इस्लामाबाद में जेडी वेंस एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हो सकते हैं। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वेंस के साथ अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर भी इस बैठक में शामिल होंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस ओर संकेत दिए थे।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस को अपनी पहली पसंद बताया है। ईरान के अधिकारियों ने कहा कि वह अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ या जेरेड कुशनर के साथ बातचीत नहीं करना चाहता।
जेडी वेंस से ही क्यों बात करना चाहता है ईरान?
ईरानी अधिकारियों ने साफ किया कि पिछली बार इन नेताओं के साथ बातचीत के कुछ ही समय बाद तेहरान पर सैन्य हमले शुरू हो गए थे। ईरान की ओर से इन अधिकारियों पर भरोसा नहीं जताया गया है। वहीं, जेडी वेंस पहले से ही मध्य पूर्व के संघर्षों में अमेरिका के उलझने के खिलाफ साफ रुख अपनाते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Iran War: 'अपने बच्चों को जहन्नुम में न भेजें', अमेरिकी जनता से बोला IRGC; इस्राइल के ईरान पर हमले जारी
ईरान का मानना है कि जेडी वेंस इस युद्ध को जल्द खत्म कराने में व्यावहारिक और अहम भूमिका निभा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की ओर से इस संभावित बैठक में संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ वार्ता का नेतृत्व कर सकते हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन